फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   117 centres proposed for UP Board examinations

Meerut News: यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 117 केंद्र प्रस्तावित

Mon, 26 Oct 2026 08:07 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 26 Oct 2026 08:07 PM IST
विज्ञापन
117 centres proposed for UP Board examinations
शिक्षा परिषद ने जारी की ऑनलाइन सूची, 28 तक साक्ष्यों के साथ आपत्ति मांगी
विज्ञापन

पिछले साल 107 केंद्रों पर हुई थी परीक्षा
आपत्तियों के निस्तारण के बाद जारी होगी अंतिम सूची
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया से चयनित 117 प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी गई है। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने सूची को जनपद स्तरीय केंद्र निर्धारण समिति के परीक्षण और अनुमोदन के लिए परिषद की वेबसाइट पर अपलोड किया है। यदि किसी विद्यालय, छात्र, अभिभावक या प्रधानाचार्य को परीक्षा केंद्र के चयन अथवा छात्र आवंटन को लेकर कोई आपत्ति है तो वह 28 अक्तूबर तक निर्धारित प्रारूप में साक्ष्यों के साथ आपत्ति दर्ज करा सकता है। निर्धारित तिथि के बाद किसी भी आपत्ति या शिकायत पर विचार नहीं किया जाएगा।

जिला विद्यालय निरीक्षक जगदीश प्रकाश शुक्ल के अनुसार ऑनलाइन प्रक्रिया से चयनित परीक्षा केंद्रों और उनमें आवंटित विद्यार्थियों की सूची परिषद की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर अपलोड की गई है। सूची जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति के परीक्षण एवं अनुमोदन के लिए जारी की गई है। परिषद के निर्देशों के अनुसार चयनित परीक्षा केंद्रों को लेकर किसी भी प्रकार की आपत्ति या शिकायत होने पर संबंधित विद्यालय के छात्र, अभिभावक, प्रधानाचार्य अथवा प्रबंधक निर्धारित प्रारूप में अपना प्रत्यावेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। इसके लिए आपत्ति के समर्थन में उचित कारण और साक्ष्य देना अनिवार्य होगा। प्रत्यावेदन माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर 28 अक्तूबर 2026 तक ऑनलाइन जमा किए जा सकेंगे।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक ने जनपद के सभी माध्यमिक विद्यालयों को संबंधित पक्षों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आपत्तियां दर्ज कराने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed