{"_id":"5ce06c28bdec22073a5fd451","slug":"11558211624-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगास्नान से लौट रहे बच्चे को रोडवेज बस ने कुचला, जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगास्नान से लौट रहे बच्चे को रोडवेज बस ने कुचला, जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगास्नान से लौट रहे बच्चे को रोडवेज बस ने कुचला, जाम
किठौर। मेरठ-गढ़मुक्तेश्वर हाईवे पर नंगली किठौर के बीच बुद्ध पूर्णिमा पर बृजघाट से गंगास्नान करके लौट रहे दस वर्षीय बच्चे को सड़क पार करते समय सोहराब गेट डिपो की रोडवेज बस ने कुचल दिया। जिसमें बच्चे की मौत हो गई। चालक बस लेकर फरार होने लगा। इस पर परिजनों ने पीछा कर बस को कुछ दूरी पर रुकवा लिया। इसी बीच चालक बस से कूदकर जंगल की ओर फरार हो गया। आक्रोशित परिजनों ने बस में तोड़फोड़ कर हाईवे जाम कर दिया। इसके चलते करीब दो घंटे तक हाईवे पर वाहनों की काफी लंबी कतार लगी रही। पुलिस ने किसी तरह परिजनों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।
पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह करीब 6.30 बजे ग्राम सलाहपुर थाना रोहटा निवासी कुछ लोग छोटा हाथी से गंगास्नान कर अपने घर लौट रहे थे। वे पानी पीने के लिए नंगली किठौर और शोल्दा गांव के बीच स्थित एक टयू्बवेल पर रुके। इस दौरान कुछ लोग सड़क पार कर शौच के लिए चले। बताया कि दस वर्षीय कृष्ण पुत्र देव भी उनके पीछे चला। इसी दौरान मेरठ की ओर से आ रही रोडवेज बस ने उसे कुचल दिया। जिससे कृष्ण की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस लेकर फरार होने लगा। इससे गुस्साए परिजनों ने गाड़ी का पीछा किया तथा रुकवाकर ली। इस पर चालक जंगल के रास्ते फरार हो गया। इस पर परिजनों ने बस में तोड़फोड़ कर शव को सड़क पर रखकर मेरठ-गढ़ मार्ग पर जाम लगा दिया। जिसके चलते वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का करना पड़ा। सूचना पाकर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझा-बुझाकर शांत किया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कृष्ण की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वे बस चालक की तत्काल गिरफ्तारी कर उनके सुपुर्द करने की मांग कर रहे थे। इस बाबत मृतक के चाचा धीरज पुत्र हरपाल सिंह ने रोडवेज के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा कायम कराया है। थाना प्रभारी प्रेमचंद शर्मा का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है। चालक को शीघ्र कर लिया जाएगा