फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सराफा कारोबार को मिलेगी नई चमक

सराफा कारोबार को मिलेगी नई चमक

Sat, 02 Feb 2019 02:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Feb 2019 02:46 AM IST
विज्ञापन
सराफा कारोबार को मिलेगी नई चमक
टैक्स छूट से बढ़ेगी सोने की चमक
विज्ञापन

आयकर छूट की सीमा बढ़ाने से कारोबार भी बढ़ने की उम्मीद कर रहे सराफा व्यापारी
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। जीएसटी और नोटबंदी से नाराज सराफा कारोबारी को अंतरिम बजट ने खुशहाली का बूस्टर डोज दिया। टैक्स छूट बढ़ाने और किसानों के राहत पैकेज का सीधा लाभ एशिया की सबसे बड़ी गोल्ड मंडी को मिलेगा। आयकर सीमा ढाई से बढ़ाकर पांच लाख करने से आम आदमी भी जेवर खरीदने की सोचेगा। आयकर विभाग की नजर से बचने वाले लोग अब 5 लाख की सीमा तक आराम से गहने खरीदेंगे। अनऑर्गेनाइज्ड सेक्टर को पेंशन मिलने से सस्ते श्रमिक बाजार को मिलेंगे, जो अभी आसानी से नहीं मिल पाते।

मुख्य बिंदु
- जिले में 5 हजार से अधिक सराफा कारोबारी
- सोना, चांदी के अलावा आर्टिफिशियल ज्वैलरी का बड़ा कारोबार
- जिले में प्रतिदिन 10 करोड़ रुपये का कारोबार
- एशिया की सबसे बड़ी सोना मंडी है मेरठ
- आबूलेन, सदर, शहर सराफा, नीलगली, शास्त्रीनगर, शारदा रोड प्रमुख सराफा बाजार

बाजार में आएगा ग्राहक
सरकार ने आयकर छूट की सीमा बढ़ाकर 5 लाख रुपये की है, इससे काफी लाभ मिलेगा। ढाई लाख की सीमा के कारण लोग गहने खरीदने से बचते थे। अब आम ग्राहक भी जेवर खरीदने आएगा। - दिनेश रस्तोगी, सराफा कारोबारी
विज्ञापन


जीएसटी, एक्साइज ड्यूटी पर देना था ध्यान
सरकार ने अच्छा बजट दिया है। बिक्री बढ़ने की उम्मीद है लेकिन जीएसटी और एक्साइज ड्यूटी को भी घटाना था। इससे कारोबारी को भी लाभ मिलता। - विजय आनंद, महामंत्री मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों की पेंशन का मिलेगा लाभ
सरकार ने किसानों को प्रतिवर्ष छह हजार रुपये देने का जो प्रावधान किया है, उसका असर आएगा। अन्नदाता भी छोटे गहने खरीद सकेगा। किसान खुशहाल होगा, तो सोने पर असर पड़ता है। दिनेश भारद्वाज, अध्यक्ष मेरठ इंडियन बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन


पीली धातु में बढ़ेगा निवेश
सरकार नई गोल्ड पॉलिसी लाने की तैयारी में है, इससे कारोबार को लाभ मिलेगा। श्रमिकों को जो पेंशन देने की बात कही है, उससे सस्ते श्रमिक बाजार को मिलेंगे। स्वर्णकारों को रोजगार मिलेगा। इसका लाभ गहनों की बनवाई पर भी आएगा। - राजेश सिंघल, सराफा कारोबारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed