{"_id":"5ba00ff7867a557f0e71912e","slug":"11537216503-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुनकर स्पेशल कैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुनकर स्पेशल कैंप
Updated Tue, 18 Sep 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। शहर के बुनकरों की समस्या खत्म करने के लिए सोमवार को हापुड़ रोड बिजलीघर पर बुनकर स्पेशल कैंप लगाया गया। कैंप में न केवल उच्चाधिकारी मौजूद रहे, बल्कि पीवीवीएनएल एमडी आशुतोष निरंजन भी निरीक्षण करने पहुंचे। शहर विधायक रफीक अंसारी ने भी कैंप में पहुंचकर समस्या समाधान में सहयोग दिया।
शहर के बुनकर गलत बिजली बिल, कनेक्शन पीडी नहीं करने और नए कनेक्शन नहीं देने आदि की शिकायत कर रहे थे। शहर विधायक रफीक अंसारी ने भी इस संबंध में कंपनी एमडी आशुतोष निरंजन से मिलकर समस्या से अवगत कराया था। इस पर आशुतोष निरंजन ने अधीक्षण अभियंता शहर संजीव राणा को नगरीय विद्युत वितरण खंड तृतीय के अंतर्गत आने वाले बुनकरों की समस्या समाधान के लिए स्पेशल कैंप लगाने के निर्देश दिए थे। सोमवार को हापुड़ रोड स्थित बिजलीघर पर स्पेशल कैंप लगाया गया। कैंप में मुख्य अभियंता मेरठ जोन एसबी यादव, संजय आनंद जैन, अधीक्षण अभियंता संजीव राणा, अधिशासी अभियंता संजय शर्मा आदि ने बुनकरों की समस्या का मौके पर ही समाधान किया। एमडी आशुतोष निरंजन ने बताया कि कैंप में 84 बुनकरों के कनेक्शन पीडी किए गए। 41 लोगों के कनेक्शन काटे गए। 64 लाख रुपये की राजस्व वसूली की गई। 17 लोगों को नए कनेक्शन दिए गए। मीटर संबंधी समस्याओं का भी समाधान किया गया।