{"_id":"5b7f1f2742c792465c2c9ee9","slug":"11535057703-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहटा रोड की जर्जर हालत को लेकर लोगों ने किया हंगामा प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहटा रोड की जर्जर हालत को लेकर लोगों ने किया हंगामा प्रदर्शन
Updated Fri, 24 Aug 2018 02:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। रोहटा रोड की जर्जर हालत को लेकर लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। लोगों का कहना है कि दर्जनों बार शिकायत करने के बाद भी सड़क का निर्माण नहीं हो रहा है। बारिश का सारा पानी सड़कों पर बने गड्ढों में भर जाता है। जिससे आएं दिन हादसे हो रहे हैं।
जन कल्याण वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में लोगों ने बृहस्पतिवार को रोहटा रोड पर प्रदर्शन कर हंगामा किया। साथ ही सांसद और कैंट विधायक के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने सड़क के गड्ढों में एकत्र हुए पानी में धान की बुआई की और चेतावनी दी कि अगर जल्द ही समाधान नहीं हुआ तो पूरी सड़क पर धान की बुआई कर दी जाएगी। आवागमन को पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। इस दौरान समाज सेवी दुष्यंत रोहटा ने बताया कि करीब दो सालों से रोहटा रोड की हालत खराब है। सड़क पूरी तरह टूट चुकी है। पानी की निवासी के लिए नाला निर्माण शुरू हुआ, जो काफी समय से बंद पड़ा है। इस कारण जल निकासी का भी कोई साधन नहीं है। स्कूल आने जाने वाले बच्चों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। इस दौरान केके वर्मा, वीरपाल रोहटा, नवाब सिंह लखवाया, अरुण मलिक, सम्राट मलिक, बृजपाल, कालू सिंह, पूर्व पार्षद प्रमोद खड़ौली, राजवीर सिंह, सुरेश राणा, महिपाल, सुनील सहारण, मुकेश सैनी, बॉबी, जीतू, विजय गुर्जर, इंद्र सिंह, गुलशन कुमार, राजवीर ढाका, प्रशांत गहलोत, जयराज सिंह, ओमपाल यादव, दिलबर सिंह आदि मौजूद रहे।