फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सोलर एनर्जी प्लांट से चमकेगा कैंपस, काम शुरू

सोलर एनर्जी प्लांट से चमकेगा कैंपस, काम शुरू

Fri, 13 Apr 2018 02:28 AM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
सोलर एनर्जी प्लांट से चमकेगा कैंपस, काम शुरू

विज्ञापन
जून माह से शुरू हो जाएगी प्लांट से बिजली आपूर्ति
मेरठ। चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी की छह बिल्डिंग में सोलर एनर्जी प्लांट का काम तेजी से शुरू हो गया है। प्रशासनिक भवन समेत छह बिल्डिंगों में सोलर प्लांट लगाए जा रहे हैं। इससे यूनिवर्सिटी कैंपस में बिजली का खर्च महज सवा तीन रुपये किलोवाट के करीब आएगा। जून महीने तक प्लांट से बिजली आपूर्ति शुरू हो जाएगी।

यूनिवर्सिटी कैंपस के कई हॉस्टल में सोलर प्लांट लगे हुए हैं। पानी गरम करने के लिए सोलर गीजर लगे हैं। इससे बिजली की काफी बचत हो रही है। पिछले साल यूनिवर्सिटी प्रशासन ने बिजली की खपत को कम करने के लिए सोलर एनर्जी कारपोरेशन ऑफ इंडिया से संपर्क किया था। प्रशासनिक अधिकारियों ने कैंपस में 1260 किलोवाट बिजली की खपत होने की बात कही थी। इसके बाद कंपनी से करीब सवा तीन रुपये प्रति किलोवाट की क्षमता पर बिजली दिए जाने की दर तय हो गई। जिसके बाद अब छह भवनों पर सोलर प्लांट लगाए जाने का काम शुरू हो गया। रोजाना इनवर्टर, बैट्री और दूसरे उपकरण लगाए जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को प्रशासनिक भवन की छत पर सोलर प्लांट लगा दिए गए हैं। साइंस विभाग की बिल्डिंगों पर भी सोलर प्लांट लगाने के लिए सामान आ गया है। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि कंपनी की तरफ से जून महीने तक सारा काम पूरा कर लिया जाएगा और बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।
विज्ञापन



खास बातें:
सोलर एनर्जी प्लांट पर तेजी से शुरू हुआ काम
हॉस्टलों में पहले से लगे हुए हैं सोलर गीजर, जून महीने तक सारा काम प्लांट से

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed