{"_id":"5ab2c1ac4f1c1bae758b6c90","slug":"111521664428-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोलीटेक्निक के छात्रों ने किया ट्रांसट्रांट इलेक्ट्रिकल का भ्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोलीटेक्निक के छात्रों ने किया ट्रांसट्रांट इलेक्ट्रिकल का भ्रमण
Updated Thu, 22 Mar 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पॉलीटेक्निक के छात्रों ने किया ट्रांसट्रॉन फैक्ट्री का भ्रमण
मेरठ। परतापुर स्थित डीएन पालीटेक्निक के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग ब्रांच के द्वितीय वर्ष के छात्रों ने बुधवार को उद्योगपुरम स्थित ट्रांसट्रॉन इलेक्ट्रिकल प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री का भ्रमण किया। फैक्ट्री में बड़ी क्षमता के ट्रांसफार्मरों का निर्माण व मरम्मत कार्य होता देखा गया। इस दौरान छात्रों ने ट्रांसफार्मरों के निर्माण के विभिन्न चरणों के विद्युत एवं यांत्रिक कार्यों को बारीकी से देखा। इसके अलावा ट्रांसफार्मर के विभिन्न अंगों जैसे ब्रीथर, कंजरवेटर, एक्सप्लोजन, वेंट, कोर, वाइंडिग, इंसुलेशन इत्यादि की संरचना व कार्यों को समझा। ट्रांसट्रॉन कंपनी के इंजीनियर विकास सैनी और रविकांत ने छात्रों को ट्रंासफार्मर की निर्माण प्रक्रिया को अच्छी तरह से समझाया। इस दौरान कालेज के प्रवक्ता रमाशकंर, प्रधानाचार्य विरेंद्र आर्य, विभागाध्यक्ष नरेंद्र कुमार, केके सिंघल, सिद्घार्थ सिंघल, एमके वार्ष्णेय समस्त स्टाफ व छात्र मौजूद रहे।