Meerut : वांछित चल रहे 11 आरोपी दबोचे, गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में किया पेश
Meerut News : पुलिस ने वांछित चल रहे 11 आरोपियों को दबोच लिया है। इसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में खरखौदा पुलिस ने अभियान चलाकर अलग-अलग मामलों में न्यायालय से वांछित चल रहे पांच लोगों को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार के अनुसार, मंगलवार रात आजाद पुत्र फखरुद्दीन निवासी पीपली खेड़ा, मंगत पुत्र पीतम निवासी पीपली खेड़ा, विपिन पुत्र राजपाल निवासी लोहिया नगर, पुष्पेंद्र उर्फ टिल्लू पुत्र हरजीत सिंह निवासी लोहियानगर, मुस्तफा पुत्र मुन्ना निवासी घोसीपुर को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया।
वहीं मुंडाली थाना पुलिस ने छह वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक विरेंद्र सिंह बिसारे ने बताया कि मो. उबैश पुत्र नौशाद निवासी जिसोरा, गुडडू तोमर उर्फ प्रशांत पुत्र प्रेमपाल निवासी कैथवाडा, अमरीश पुत्र अशोक निवासी मुरलीपुर, मोंटी पुत्र अशोक निवासी मुरलीपुर फूल, इकरामुद्दीन पुत्र सलीमुद्दीन निवासी आड, कमरेआलम पुत्र कलवा निवासी अजराडा न्यायालय की तारीख पर नहीं जा रहे थे। न्यायाधीश ने इनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए थे।
बाइकों की भिड़ंत में दो घायल
महलका मार्ग पर बाइकों की भिड़ंत में दो लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, बुधवार को सकौती निवासी सलीम बाइक से दौराला की तरफ जा रहा था। बातनौर महलका रोड पर सूरजमल स्कूल के पास सामने से आ रहे बाइक सवार ने सलीम की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सलीम व दूसरी बाइक चालक घायल हो गए। घायलों का महलका के चिकित्सक के यहां उपचार कराया गया।
यह भी पढ़ें: UP: सेवानिवृत्त DIG के बेटे को बचाने के लिए बड़ा खेल, पुलिस ने मैनेजर को सौंपी पंप की चाबी, ये है मामला
हमले में वांछित गिरफ्तार
पुलिस ने हमले के मामले में वांछित चल रहे आरोपी गांव दांदूपुर निवासी अंकुर को गिरफ्तार किया है। न्यायालय में चल रहे मुकदमे की तारीख में हाजिर नहीं होने पर कोर्ट से उसके खिलाफ वारंट जारी हुआ था।
पुलिस ने चार वांछित गिरफ्तार किए
थाना पुलिस ने वांछित चार वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। थाना प्रभारी अनिल कुमार शाही ने बताया कि वारंटी घनिष्ठ उर्फ विनीत पुत्र अचल सिंह निवासी मीवा को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। वारंटी नौशाद उर्फ जोटी पुत्र जमील निवासी मोहल्ला मुन्नालाल व फकरे उर्फ फखरुद्दीन पुत्र जमीन निवासी मिल रोड को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। पक्का तालाब निवासी वारंटी शिव पुत्र मुकेश को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। हरेंद्र पुत्र भोपाल सिंह निवासी मुबारिकपुर को उसके मकान से गिरफ्तार किया गया।
यह भी पढ़ें: खतौली उपचुनाव: बयानबाजी तेज, मदन भैया पर मंत्री संजीव बालियान का सियासी हमला, कह डाली बड़ी बात
वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल
मेरठ बागपत मार्ग गांव किठौली के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। बागपत निवासी शादाब बुधवार को बाइक से मेरठ किसी काम के लिए आया था। शाम को लौटते समय गांव किठौली के सामने अज्ञात वाहन ने शादाब की बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में वह घायल हो गया। ग्रामीणों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया है।