फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   यूपी बोर्ड परीक्षा : परीक्षार्थी उतर पुस्तिका के हर पेज पर लिखें अनुक्रमांक

यूपी बोर्ड परीक्षा : परीक्षार्थी उतर पुस्तिका के हर पेज पर लिखें अनुक्रमांक

Sun, 24 Feb 2019 01:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा : परीक्षार्थी उतर पुस्तिका के हर पेज पर लिखें अनुक्रमांक
परीक्षार्थी उत्तर पुस्तिका के हर पेज पर लिखें अनुक्रमांक
विज्ञापन


यूपी बोर्ड परीक्षा

- अपर मुख्य सचिव का औचक निरीक्षण, दी हिदायत
- चार परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, संतुष्ट नजर आए

अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। यूपी बोर्ड की परीक्षा को नकल विहीन संपन्न करने के लिए शासन सख्त है। शनिवार को अपर मुख्य सचिव आरके तिवारी ने चार परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इससे यूपी बोर्ड से जुड़े जिला स्तर के अफसरों में खलबली मची रही। हालांकि कहीं कोई अव्यवस्था नहीं मिली।
निरीक्षण केदौरान अपर मुख्य सचिव ने हिदायत दी कि परीक्षार्थी उत्तर पुस्तिका के प्रत्येक पृष्ठ पर अपना अनुक्रमांक लिखें। साथ ही केंद्र पर प्रश्न पत्रों का रख-रखाव, सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग और वॉइस रिकॉडर का गहनता से निरीक्षण किया। किसान इंटर कॉलेज मोहिउद्दीनपुर में अपर मुख्य सचिव ने दृष्टि बाधित विद्यालय में परीक्षा दे रहे विद्यार्थियों से बातचीत की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले पहुंचकर प्रश्न पत्रों का निरीक्षण कर लें। सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट व सचल दलों द्वारा केंद्रों पर किए गए निरीक्षण की भी समीक्षा की। इस दौरान मेरठ मंडल केसंयुक्त शिक्षा निदेशक ओपी द्विवेदी, क्षेत्रीय कार्यालय के अपर सचिव सहस्त्रांशु कुमार सुमन और जिला विद्यालय निरीक्षक गिरजेश कुमार चौधरी आदि रहे।
विज्ञापन


इन परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
- किसान इंटर कॉलेज मोहिउद्दीनपुर
- नवभारत विद्यापीठ इंटर कॉलेज परतापुर
- सुशीला देवी वनस्थली कन्या इंटर कॉलेज परतापुर
- तुलसी राम पीबीएएस इंटर कॉलेज मोदीनगर, गाजियाबाद

3991 ने छोड़ी सामाजिक विज्ञान की परीक्षा
मेरठ। शनिवार को पहली पाली में हाईस्कूल में सामाजिक विज्ञान की परीक्षा थी। इसमें बालकों में 24662 पंजीकृत थे, जिसमें से 2884 अनुपस्थित रहे। वहीं, बालिकाओं में 18949 पंजीकृत थीं, जिनमें से 1107 अनुपस्थित रहीं। इंटरमीडिएट में वाणिज्यक वर्ग में गणित का पेपर था, जिसमें 655 बालक पंजीकृत थे, जिसमें 69 अनुपस्थित रहे, जबकि 598 छात्राएं पंजीकृत थीं, जिसमें 11 अनुपस्थित रहीं। द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट में विभिन्न विषयों के पेपर थे, जिनमें अधिकोषण तत्व में 1586 बालक पंजीकृत थे, जिनमें से 141 अनुपस्थित रहे, जबकि बालिकाओं में 1037 पंजीकृत थीं, जिनमें 27 अनुपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed