{"_id":"5ab2c1ae4f1c1b90778b6dc4","slug":"101521664430-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यज्ञ की आहुतियों से स्वच्छ हो गया वायु मंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यज्ञ की आहुतियों से स्वच्छ हो गया वायु मंडल
Updated Thu, 22 Mar 2018 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यज्ञ में आहुतियों से स्वच्छ हो गया वायुमंडल
मेरठ। भैसाली मैदान में आयोजित महायज्ञ में आहुतियों से वायुमंडल स्वच्छ हो गया है। जड़ी बूटियों की खुशबू से महानगर महक उठा है। जहां धार्मिक संदेश दिया जा रहा है वहीं यज्ञ की महत्ता पर प्रकाश डाला जा रहा है। पूरा महानगर भक्तिमय हो गया है। लगातार 26 मार्च तक चलने वाले महायज्ञ में प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ रही है। बुधवार को दिल्ली एक संस्था के कैंसर पीड़ित बच्चे भी यज्ञशाला पहुंचे।
बुधवार को अयुतचंडी महायज्ञ के चौथे दिन 400 विद्वानों ने गणेश पूजन कर दुर्गासप्तमी के पाठ- श्लोकों से आहुति दी और मां दुर्गा को प्रसन्न किया। यजमान मंडल में 120 यजमानों द्वारा मां दुर्गा का पूजन किया गया। पूजन आचार्य सुदेश और देवेश ने संपन्न कराया।
भानुपुरा पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी दिव्यानंद तीर्थ महाराज ने कहा कि यज्ञ का विरोध करने वाले अल्पज्ञानी होते हैं। यज्ञ आमजनमानस को ऊर्जा देता है। कथा व्यास डॉ. गुणप्रकाश चैतन्य ब्रह्मचारी ने मुध कैटभ दैत्यों के अत्याचार और उनके वध का व्याख्यान करते हुए मां शक्ति की उपासना एवं प्रकृति स्वरूपा मातृत्व पर प्रकाश डाला। स्वामी सर्वेशानंद सरस्वती महाराज ने वैदिक वेदांत दर्शन के माध्यम से धर्माचरण करने पर जोर दिया। महेश बंसल, नित्यानंद शर्मा ने हरिनाम संकीर्तन किया।
विज्ञापन
कथा व्यास त्रयंबकेश्वर महाराज ने श्रीराम कथा कहते हुए यक्षयज्ञ विध्वंस शिव विवाह एवं भगवान श्रीराम जन्मोत्सव की कथा सुनायी। आचार्य मनीष और अशोक ने भजन प्रस्तुत करके सभी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। महाराज का पूजन कृष्णा कंसल ने किया। सभी ने शाम को महाआरती के दर्शन किए। ज्ञानेंद्र अग्रवाल, प्रवीण गुप्ता, देवेंद्र माहेश्वरी, अनिल मित्तल, गिरीश बंसल, ब्रजमोहन गर्ग, इंदर गर्ग, महेश सिंहल, अशोक चौधरी, अकिंत सिंघल, रूपक अग्रवाल, पं. चरणदत्त, रश्मि अग्रवाल, सुषमा गुप्ता, अनु अग्रवाल, नीशा गर्ग, प्रियांशु मांगलिक आदि उपस्थित रहे।
खास बातें:
भैसाली मैदान में चार दिन से चल रहा है अयुतचंडी महायज्ञ
श्रीमद् देवी कथा और राम कथा को सुनकर गदगद हो गए श्रोता