फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut: There was preparation to create terror with 100 pistols purchased from PoK, five miscreants caught

Meerut: पीओके से खरीदी 100 पिस्टल से आतंक मचाने की थी तैयारी, पांच बदमाशों ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Wed, 05 Mar 2025 01:57 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 05 Mar 2025 01:57 PM IST
सार

पुलिस ने रविवार को पांच बदमाशों को पकड़ा था। पकड़े गए दो बदमाश आशीष और दीपांशु ने बताया कि सुनील से उन्होंने पिस्टल खरीदी थी। उसने हरियाणा में ठिकाना भी बना रखा है। 

विज्ञापन
Meerut: There was preparation to create terror with 100 pistols purchased from PoK, five miscreants caught
Pistol - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

पिस्टल की चार राज्यों में तस्करी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों ने पकड़े जाने के बाद पूछताछ में बड़ा खुलासा किया है। सुनील उर्फ चीनू निवासी खैला से गिरोह के पांचों सदस्यों ने पिस्टल खरीदे थे। सुनील पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर की बनी हुई 100 पिस्टल लेकर आया था। वह बागपत की जगह हरियाणा के रोहतक व सोनीपत में ज्यादा रहता है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन

 

पुलिस ने रविवार रात को अहैड़ा रेलवे हाल्ट के पास से हथियार तस्कर आशीष, दीपांशु उर्फ रामपाल, आकाश निवासी कानौली, अंकित निवासी दुजाना नोएडा, मोहित निवासी कचेड़ा नोएडा को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में तस्कर आशीष और दीपांशु ने खैला गांव के सुनील से 30 पिस्टल खरीदने की जानकारी दी, जिनमें से पुलिस ने आठ बरामद की और बाकी बेच दीं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

आशीष और दीपांशु ने बताया कि सुनील उर्फ चीनू दर्रा में बनी करीब 100 पिस्टल खरीदकर लाया था, जिन्हें सप्लाई करने के लिए हरियाणा में ठिकाना भी बना रखा है। पुलिस से बचने के लिए वह हरियाणा के ठिकाने पर ही छिपा रहता है। पुलिस ने फरार हथियार तस्कर सुनील तंवर उर्फ चीनू निवासी खैला, नवीन निवासी सोनिया विहार नई दिल्ली, कपिल, जिम्मी निवासी बिचपड़ी, सूरज निवासी नंगला जाफराबाद समेत दस सदस्यों की तलाश में कई जगह दबिश दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed