फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut: Papit Badhla was caught by the police, released after interrogation.

Meerut: पांच लाख के इनामी बद्दो की फरारी में पहले जेल गया पपीत बढ़ला, बाहर आया तो इस मामले में पुलिस ने पकड़ा

Fri, 28 Mar 2025 11:59 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 28 Mar 2025 11:59 AM IST
सार

आलमगिरपुर बढ़ला निवासी रविंद्र सिंह ने पपीत बढ़ला के चाचा मुकेश पाल समेत दो लोगों पर जमीन कब्जाने के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसी मामले में पुलिस ने पपीत को हिरासत में लेकर पूछताछ की और बाद में छोड़ दिया। 

विज्ञापन
Meerut: Papit Badhla was caught by the police, released after interrogation.
बदन सिंह बद्दो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस कस्टडी से फरार हुआ पांच लाख रुपये का ईनामी बदन सिंह बद्दो का साथी हिस्ट्रीशीटर पपीत बढ़ला के चाचा मुकेश उर्फ बच्चू और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। गांव के ही व्यक्ति ने जमीन पर अवैध कब्जा करने व लाइसेंसी बंदूक से फायर करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मुकेश और पपीत बढ़ला को पूछताछ के बाद छोड़ दिया।
विज्ञापन

 

ग्राम आलमगिरपुर बढ़ला निवासी रविंद्र सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 28 जनवरी को वह अपने खेत पर जुताई कर रहे थे। इसी दौरान गांव निवासी पपीत चौधरी उर्फ पपीत बढ़ला के चाचा मुकेश पाल उर्फ बच्चू व एक अज्ञात मुंह पर कपड़ा बांधकर आए और जबरन जमीन पर कब्जा करने का प्रयास करने लगे। विरोध करने पर मुकेश पाल ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली चलाकर जान से मारने की कोशिश की। गोली एक पेड़ में जा लगी। ईख के खेतों में घुसकर अपनी जान बचाई। हमलवार जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मुकेशपाल उर्फ बच्चू व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने पपीत चौधरी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। बाकी आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। एसपी देहात डा. राकेश कुमार मिश्र ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। पूछताछ के बाद आरोपी को छोड़ा गया है। साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं, जिसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन

बद्दो की फरारी में जेल गया था पपीत
28 मार्च 2019 को शातिर अपराधी बदन सिंह बद्दो पुलिस कस्टडी से होटल मुकुट महल से भाग गया था। उसकी फरारी में पपीत बढ़ला की अहम भूमिका थी। फरारी के बाद ब्रह्मपुरी थाने की पुलिस ने पपीत को जेल भेजा था। अब परीक्षितगढ़ पुलिस जमीन पर कब्जा करने के मामले में पपीत पर कार्रवाई करने की तैयारी में है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed