फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mayawati message to Muslims on the pretext of Atiq wife Shaista episode

Umesh Pal Hatyakand: अतीक की पत्नी शाइस्ता प्रकरण के बहाने मायावती का मुस्लिमों को संदेश, जांच के बाद ही एक्शन

Tue, 28 Feb 2023 09:57 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 28 Feb 2023 09:57 AM IST
सार

विधानसभा चुनाव 2022 में बसपा की हालत खराब हो गई। इससे पहले बसपा दलितों के साथ-साथ मुस्लिमों का भी साथ पाकर सत्ता के शीर्ष तक पहुंची थीं। हाल के चुनावों में बसपा को पहले की तरह मुस्लिमों का समर्थन नहीं मिल पा रहा है। अब बसपा मुस्लिमों को फिर से जोड़ने की तैयारी कर रही है। 

विज्ञापन
Mayawati message to Muslims on the pretext of Atiq wife Shaista episode
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन के बहाने बसपा सुप्रीमो मायावती मुस्लिमों को संदेश देने की कोशिश कर रहीं हैं कि बसपा उनकी खैरख्वाह है। मात्र आरोप प्रत्यारोप से वह शाइस्ता को पार्टी से बाहर नहीं करेगी।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव 2022 में बसपा की हालत खराब हो गई। इससे पहले बसपा दलितों के साथ-साथ मुस्लिमों का भी साथ पाकर सत्ता के शीर्ष तक पहुंची थीं। हाल के चुनावों में बसपा को पहले की तरह मुस्लिमों का समर्थन नहीं मिल पा रहा है। अब बसपा मुस्लिमों को फिर से जोड़ने की तैयारी कर रही है। 
विज्ञापन


लगातार इन पर फोकस किया जा रहा है। प्रयागराज प्रकरण में अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। मायावती ने मंशा साफ कर दी है कि शाइस्ता को जांच में दोषी साबित होने के बाद ही पार्टी से निष्कासित किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन




मायावती छोटी छोटी गलतियों पर पार्टी पदाधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखाती रहीं हैं। शाइस्ता प्रकरण की प्रदेश भर में गूंज होने के बावजूद मायावती ने साफ किया है कि जांच के बाद ही कोई एक्शन होगा। यानी मायावती मुस्लिमों को संदेश देने की कोशिश कर रही हैं कि वह मुस्लिमों के साथ हैं। 

बावजूद इसके कि उन्होंने यह कहने में भी गुरेज नहीं किया कि अतीक समाजवादी पार्टी का ही प्रोडक्ट है। लेकिन शाइस्ता पर निर्णय बाद में छोड़ा गया। यह भी बताने की पूरी कोशिश की जा रही है कि चाहे हालात जैसे भी हों, बसपा मुस्लिमों के साथ खड़ी होगी।
 

बसपा सुप्रीमो मायावती ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यह बात सभी जानते हैं कि अतीक अहमद समाजवादी पार्टी का ही प्रोडक्ट है। राजूपाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल एवं उनके गनर की हत्या के मामले में अतीक अहमद की पत्नी और बेटे के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज हुआ है। 

 

मायावती ने ट्वीट कर कहा कि बसपा इस मामले को गंभीरता से ले रही है। उन्होंने कहा कि अतीक सपा से एमएलए और एमपी रहा है। अब राजू पाल की पत्नी भी बसपा से उसी सपा में चली गई, जिसे वह मुख्य दोषी ठहराती थीं। ऐसे में इसकी आड़ में कोई भी राजनीति करना ठीक नहीं है।

 

मायावती ने कहा, बसपा किसी भी अपराध की सजा उसके परिवार या समाज के किसी भी निर्दोष व्यक्ति को नहीं देती है। यह भी सच है कि पार्टी किसी भी जाति व धर्म के आपराधिक तत्वों को बढ़ावा नहीं देती है। उल्लेखनीय है कि शाइस्ता को बसपा ने प्रयागराज से महापौर पद का प्रत्याशी घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed