{"_id":"a245d2c4-e6d8-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"maulana-kalbe-jawad-talks-about-narendra-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"'हिंदुस्तान के लिए मुसीबत हैं नरेंद्र मोदी'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'हिंदुस्तान के लिए मुसीबत हैं नरेंद्र मोदी'
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Sun, 07 Jul 2013 02:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में नरेंद्र मोदी को लेकर बयानबाजियों का दौर जारी है। उन पर ताजा कटाक्ष इमाम-ए-जुमा मौलाना कल्बे जव्वाद ने किया है।
विज्ञापन
उनका कहना है कि मोदी हिंदुस्तान के लिए मुसीबत हैं। मोदी को यूपी लाकर भाजपा एक बार फिर प्रदेश का माहौल खराब कर चुनावी लाभ उठाने की साजिश रच रही है। हालांकि उन्होंने यूपी सरकार को भी नहीं बक्शा।
विज्ञापन
'शियाओं को किया जा रहा है नजरअंदाज'
शनिवार को आयोजित शिया इमाम-ए-जुमा कॉन्फ्रेंस में मौलाना ने कहा कि शिया मुसलमान कम हैं। जो हैं भी वे बंटे हुए हैं, जिससे वोट बैंक की राजनीति में सरकारें उनके समुदाय को नजरअंदाज कर रही हैं।
विज्ञापन
इस दौरान प्रदेश भर से आए इमाम-ए-जुमा ने यूपी की अखिलेश सरकार को भी जमकर कोसा। उनका कहना था कि यूपी सरकार शिया समुदाय को हाशिए पर रख रही जो कि निंदनीय है।
पढ़ें: मोदी की टीम को मिलने लगी जिम्मेदारी
मौलाना कल्बे जव्वाद ने कहा कि अब शिया समुदाय को राजनीति में भागीदारी के लिए एकजुट होकर ताकत बढ़ाने की जरूरत है।
पढ़ें; जानिए, भाजपा के लिए इस रामबाण के मायने
रमजान बाद होगी एक रैली
इतना ही नहीं मौलाना जव्वाद ने लखनऊ की अजादारी को लेकर राजनीति पर भी सवाल उठाए और ऐलान किया कि शिया मुसलमानों के हक के लिए रमजान बाद लखनऊ में वह एक बड़ी रैली करेंगे।
इसमें हर धर्म के अजादार को एक मंच पर लाया जाएगा।