जिपं अध्यक्ष चुनाव: मऊ में सपा प्रत्याशी ने नहीं किया पर्चा दाखिल, भाजपा के मनोज राय का निर्विरोध निर्वाचन तय
मऊ में मनोज राय के निर्विरोध होने के बाद भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं में उत्साह रहा। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर एक दूसरे के ऊपर अबीर गुलाल से कर खुशियां मनाई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को नामांकन पत्र दाखिल किए गए। मऊ में सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार मनोज राय ने नामांकन किया। वहीं समाजवादी पार्टी के साथ ही अन्य किसी दल ने अपने प्रत्याशी का नामांकन दाखिल नहीं किया। ऐसे में सिर्फ एक नामांकन दाखिल होने के कारण मनोज राय का निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है।
29 जून को इसकी आधिकारिक घोषणा की जाएगी। वहीं भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं में उत्साह रहा। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर एक दूसरे के ऊपर अबीर गुलाल से कर खुशियां मनाई। इस दौरान जिले के प्रभारी कामेश्वर सिंह सहित जिले के कार्यकर्ता और नेता सहित पदाधिकारी मौजूद रहे।
बता दें कि जिलाधिकारी के न्यायालय में मनोज राय ने तीन सीट में नामांकन दाखिल किया। इस दौरान जिला प्रभारी कामेश्वर सिंह जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता विधायक विजय राजभर, विधायक राम सोनकर, एमएलसी यशवंत सिंह आदि मौजूद रहे।
एक सवाल के जवाब में मनोज राय ने कहा कि जिला पंचायत में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच भी कराई जाएगी। वहीं जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता ने कहा कि केंद्र और राज्य के बाद अब जिले में भी जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता को काम करने का मौका मिलेगा। जिसके बाद ग्राम पंचायतों और जिला पंचायत क्षेत्रों में विकास तेजी से होगा।