{"_id":"60240e978ebc3ee8f9761223","slug":"youth-saved-from-firing-in-cricket-dispute-in-mau","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊ में क्रिकेट के विवाद में फायरिंग, बाल-बाल बचे लोग, घटना को लेकर गांव में तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ में क्रिकेट के विवाद में फायरिंग, बाल-बाल बचे लोग, घटना को लेकर गांव में तनाव
Wed, 10 Feb 2021 10:31 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 10 Feb 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
गोली चलाता हुआ एक व्यक्ति
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ जिले की घोसी कोतवाली क्षेत्र के कारीसाथ गांव में बुधवार शाम लगभग सात बजे क्रिकेट के विवाद में एक पक्ष की ओर से एक युवक ने फायरिंग कर दी। इस घटना में गोली किसी को नहीं लगी, लेकिन गांव में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई, उसके पूर्व फायरिंग का आरोपी फरार हो गया। घटना को लेकर गांव में तनाव है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कारीसाथ गांव में मंगलवार को कुछ युवक क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान विवाद होने पर उनके बीच मारपीट हो गई। इसी बात को लेकर बुधवार शाम को दोनों पक्षों के युवकों के बीच फिर विवाद होने लगा। आरोप है कि इसी दौरान एक युवक ने तमंचे से फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
यह संयोग ही रहा कि गोली किसी को नहीं लगी। फायरिंग से गांव में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने फायरिंग के आरोपी को दौड़ा लिया, लेकिन वह भाग निकलने में कामयाब हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस फायरिंग करने वाले की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि क्रिकेट खेलने के दौरान हुए विवाद को लेकर फायरिंग की घटना हुई है। फायरिंग करने वाले की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।