{"_id":"5ebae2e08ebc3e907517119d","slug":"youth-drowned-in-fishing-pond-search-continued-for-second-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"मछली पकड़ने तालाब में गया युवक डूबा, दूसरे दिन भी होती रही तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मछली पकड़ने तालाब में गया युवक डूबा, दूसरे दिन भी होती रही तलाश
Tue, 12 May 2020 11:24 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Tue, 12 May 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
drowned
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ जिले की घोसी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सोमवार की शाम मछली पकड़ने गया युवक पकड़ी ताल में डूब गया। युवक के शाम तक घर नहीं पहुंचने पर परिवारीजनों ने उसकी देर रात तक तलाश की लेकिन उसका पता नहीं लगा। मंगलवार को सुबह खोजबीन के बाद युवक के मामा ने पुलिस को तहरीर दी। युवक अपने माता-पिता की इकलौती संतान है। वह मूलरूप से आजमगढ़ के परशुरामपुर का निवासी बताया गया। रामपुर सोहड़ में वह अपने ननिहाल में रहता था।
विज्ञापन
आजमगढ़ जिले के परशुरामपुर निवासी सुरेंद्र सोनकर का पुत्र निरहू (18) बचपन से ही ननिहाल रामपुर सोहड़ में रहता था। सोमवार की अपराह्न वह कुछ लोगों के साथ पकड़ी ताल में मछली पकड़ने गया था। शाम तक घर नहीं लौटने पर उसकी मां सोना उसको खोजने निकलीं।
विज्ञापन
गांव में उसका पता नहीं चला तो साथ गए युवकों से पूछताछ की, जहां जानकारी मिली कि वह पकड़ी ताल में मछली पकड़ने गया था, लेकिन उनके साथ नहीं लौटा। इसके बाद उसके परिजन ग्राम प्रधान शेखर व क्षेत्र पंचायत सदस्य अनिल राजभर तथा गांव के लोगों के साथ पकडीताल पहुंचे जहां देर रात तक खोज की गई, लेकिन उसका पता नहीं चला। हालांकि मछली पकड़ने के लिए जो सामान घर से ले गया था, वह जरूर मिला। रात बीतने के बाद मंगलवार की सुबह भी परिवारीजनों ने ग्रामीणों के साथ उसकी काफी खोजबीन की लेकिन उसका कुछ अता पता नहीं लगा।
विज्ञापन
इकलौते बेटे के ताल में डूब जाने की आशंका से उसकी मां सोना के साथ परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। सोना बार-बार कह रही थी कि उसका बेटा वापस आ जाएगा। निरहू के मामा संतोष सोनकर ने कोतवाली पुलिस को प्रकरण की तहरीर दी है। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद यादव का कहना है कि युवक तालाब में डूब गया है। काफी तलाश की गई लेकिन उसका पता नहीं चला।