फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Youth dies after being hit by unknown vehicle

अज्ञात वाहन के धक्के से युवक की मौत

Wed, 22 Dec 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after being hit by unknown vehicle
मऊ। घोसी कोतवाली के हाजीपुर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग के पास मंगलवार की देर शाम को मौसी के घर पैदल जा रहे युवक को किसी वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मधुबन के सिपाह इब्राहिमाबाद कामधेनुआ निवासी रोहित (20) पुत्र शिवमंगल मंगलवार को अपनी मौसी के घर जाने के लिये घर से निकला।पिढ़वल मोड़ पर टेंपो से उतर कर पैदल ही जा रहा था।जब वह हाजीपुर गांव के पास पहुंचा ही था कि तेज गति से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दिया। इस घटना में गंभीर रूप से घायल रोहित (20) की मौके पर मौत हो गई। मृतक के पिता शिवमंगल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस वाहन चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed