{"_id":"614b67e58ebc3e09de22ab56","slug":"youth-arrested-with-fake-pistol-at-sister-s-house-mau-news-vns6131320159","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन के घर नकली पिस्टल लेकर पहुंचा युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन के घर नकली पिस्टल लेकर पहुंचा युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
रतनपुरा। हलधरपुर थाना क्षेत्र के कोनिया गांव में बुधवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया। जब अपनी बहन के घर परिवार के बीच हुए झगड़े को सुलझाने के दौरान भाई ने पिस्टल निकाल ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने भाई राममिलन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जांच में पिस्टल प्लास्टिक की निकली। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया।
हलधरपुर थाना क्षेत्र के कोनिया गांव निवासिनी ममता का उसकी देवरानी से बीते सोमवार को किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। झगड़ा बढ़ता देख ममता ने 112 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ममता के देवर धर्मेंद्र यादव को शांतिभंग के मामले में गिरफ्तार चालान कर दिया था। मंगलवार को देवर जमानत पर छूट कर घर वापस आ गया।
इस बीच बुधवार की सुबह जब बहन से विवाद होने की जानकारी बलिया के भीमपुरा सिकरिया गांव निवासी राममिलन यादव को मिली तो वह अपने पिता मोतीचंद्र के साथ ममता के घर कोनिया गांव पहुंचा। राममिलन ने बहन के देवर धर्मेंद्र यादव को डराने के लिए पिस्टल निकाल लिया। पिस्टल देखकर गांव के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने राममिलन को गिरफ्तार कर लिया। जांच में पुलिस ने पाया कि पिस्टल प्लास्टिक की बनी हुई है। पुलिस ने उसका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। घटना को लेकर गांव में चर्चा का बाजार गर्म है।