फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Young woman being raped by a toilet, accused arrested

शौच को जा रही युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 26 Jul 2020 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Young woman being raped by a toilet, accused arrested
रानीपुर (मऊ)। थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की भोर में शौच करने जा रही 17 वर्षीया युवती के साथ उसी गांव के एक युवक ने खेत मे ले जाकर दुष्कर्म किया। मामले की जानकारी होने पर पीड़िता के भाई ने रानीपुर थाने में युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती शनिवार की भोर में शौच करने के लिए अपने घर से खेत की तरफ जा रही थी। इसी दौरान गाव के ही एक युवक ने जबरदस्ती मुंह बांधकर खेत मे ले जाकर दुष्कर्म किया। किशोरी ने घर आकर परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

पीड़ित किशोरी के भाई ने थाने में पहुंच कर युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर रविवार को उसका चालान कर दिया। घटना की जानकारी होने पर शनिवार की शाम पीड़िता के घर पहुंच कर एएसपी ने घटना के बाबत जानकारी ली। इस बाबत थानाध्यक्ष कुमुद शेखर सिंह का कहना है कि लड़की के भाई के तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने रविवार को उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed