{"_id":"61534fb38ebc3e02d8190518","slug":"young-man-jumped-in-saryu-river-mau-news-vns614259521","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने सरयू नदी में लगाई छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने सरयू नदी में लगाई छलांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोहरीघाट। स्थानीय कसबे के पास सरयू नदी के पुल से मंगलवार की देर शाम 22 वर्षीय युवक ने छलांग लगा दिया। युवक ने पुल की रेलिंग पर अपनी शर्ट निकालकर रख दिया जिसमें पड़ी मोबाइल के आधार पर उसकी पहचान हुई। एक सप्ताह के भीतर पुल से नदी में कूदने की यह दूसरी घटना है। सूचना पाकर दोहरीघाट व बड़हलगंज थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। लेकिन सीमा विवाद में दोनों थानों की पुलिस उलझी रही।काफी देर बाद बड़हलगंज पुलिस ने अपनी सीमा मानते हुए युवक को खोजने के लिए गोताखोरों को नदी में उतारा। समाचार लिखे जाने तक युवक की खोज जारी थी।
मंगलवार की देर शाम लगभग 5.30 बजे 22 वर्षीय युवक ने अपनी शर्ट और चप्पल नदी के पुल पर उतार कर नदी में छलांग लगा दी। युवक के कूदने के बाद पुल पर लोगो की भारी भीड़ इक्कठा हो गई।युवक की पहचान उसके द्वारा रखे गए मोबाइल पर आए फोन से हुई। नदी में कूद युवक की पहचान थाना क्षेत्र के सरफोरा रोशनपुर निवासी सतीश गुप्ता 22 पुत्र डॉ. विंद्रा गुप्ता के रूप में हुई। पुलिस ने फोन द्वारा युवक के भाई को सूचना दी।मौके पर पहुंचे उसके भाई मनीष गुप्ता ने बताया कि देर शाम बिना कुछ कहे ही सतीश घर से निकला था।घर पर इसकी खोज की जा रही थी।तब तक फोन आया तो भागते भागते मौके पर पहुंचा हूं।सूचना के बाद दोहरीघाट थाना व बड़हलगंज थाना मौके पर पहुंच गई।लेकिन दोनों थानों की पुलिस सीमा विवाद में घण्टों फंसी रही।काफी देर बाद सीमा विवाद सुलझा।युवक को खोजने के लिए गोताखोर और नाविक नदी में ढूढते रहे। समाचार लिखे जाने तक युवक की खोज जारी थी। इस बाबत एसओ मनोज सिंह का कहना है कि घटना स्थल गोरखपुर जिले के बड़हलगंज कोतवाली थाना क्षेत्र में है। वहां की पुलिस नदी में डूबे युवक की तलाश करा रही है।