Mau: फॉल्ट सुधारने गए लाइनमैन पर मनबढ़ ने चलाई गोली,आक्रोशित बिजली कर्मियों ने बंद किया फीडर
मऊ जिले के खातीबहा गांव में बिजली कटौती से नाराज एक युवक ने फॉल्ट सुधारने गए लाइनमैन पर गोली चला दी। संयोग रहा कि लाइनमैन को गोली नहीं लगी। घटना से आक्रोशित बिजली कर्मियों ने उत्तरी फीडर की आपूर्ति बाधित कर दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मऊ जिले के खातीबहा गांव में बिजली कटौती से नाराज एक मनबढ़ युवक ने फॉल्ट सुधारने गए लाइनमैन से बहसबाजी की। इसके बाद उसे निशाना बनाते हुए कट्टे से गोली चला दी। संयोग रहा कि लाइनमैन को गोली नहीं लगी। किसी तरह से वह गांव से निकलकर सबकेंद्र पहुंचा और साथियों को यह जानकारी दी। जिसके बाद आक्रोशित बिजली कर्मियों ने उत्तरी फीडर की आपूर्ति बाधित कर दी। इससे दर्जनों गांव में अंधेरा छा गया। घटना बुधवार देर शाम की है।
पीड़ित लाइनमैन ने गोली चलाने के आरोपी युवक के खिलाफ मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली में तहरीर दी है। तहरीर के मुताबिक, करहां बिजली सब स्टेशन पर तहसील क्षेत्र के हाफिजपुर गांव निवासी कोमल राम लाइनमैन पद पर तैनात हैं।
बुधवार रात करीब 8 बजे सब स्टेशन के उत्तरी फीडर में फॉल्ट की जानकारी पर लाइनमैन खातीबहा गांव गया। आरोप लगाया कि फॉल्ट दुरुस्त करने के दौरान एक युवक आकर उसे अपशब्द बोलने लगा। विरोध करने पर वह हाथापाई करने लगा।
ये भी पढ़ें: एक 'एटम बम' देना तो...चौंकिए नहीं यूपी के इस जिले में मिलती है ये मिठाई, द्वितीय विश्वयुद्ध से कनेक्शन
इसबीच युवक ने कमर में खोंसे कट्टे को निकाला और लाइनमैन कोमल राम के ऊपर फायर किया। संयोग से गोली नहीं लगी। वह भागकर सबकेंद्र पहुंचे और साथियों को आपबीती सुनाईष इससे आक्रोशित बिजली कर्मियों ने उत्तरी फीडर को बंद कर दिया।
इससे दर्जनों में गांव में बिजली आपूर्ति बंद हो गई। कोतवाल संजय कुमार तिवारी का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल फीडर से बिजली पूर्ति बहाल करा दी गई है।