फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   young man deadbody found under suspicious circumstances in mau brother accuse for murder

मऊ: ननिहाल से घर के लिए निकले युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, भाई ने हत्या का लगाया आरोप

Mon, 20 Dec 2021 03:15 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 20 Dec 2021 03:15 PM IST
सार

मऊ के ककराडीह निवासी बृजदेव साहनी (24) दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में काम करता था। रविवार शाम से वह गायब था। सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में उसका शव मिला।

विज्ञापन
young man deadbody  found under suspicious circumstances in mau brother accuse for  murder
मृतक के घर के बाहर जुटी ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ जिले के मधुबन-दुबारी मार्ग स्थित तालरतोय जाने वाली सड़क पर सोमवार सुबह 24 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक की शिनाख्त मधुबन थाना क्षेत्र के ककराडीह गांव निवासी बृजदेव साहनी के रूप में हुई।

विज्ञापन


वो ननिहाल से अपने गांव जाते समय रविवार शाम से गायब था। मृतक के छोटे भाई ने हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाते हुए मधुबन थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन

ककराडीह निवासी वंशराम पुत्र परशुराम साहनी ने बताया कि उसका बड़ा भाई बृजदेव साहनी (24)  दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में काम करता था।

रविवार शाम से था लापता
12 दिसंबर को आयोजित ब्रिगहपुर गांव निवासी अपने मामा की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए आया था। विवाह कार्यक्रम समाप्त होने के बाद रविवार शाम वह अपने घऱ ककराडीह के निकला। कई घंटे बाद भी वह नहीं पहुंचा तो उसके मोबाइल पर कॉल किया। लेकिन उसका फोन बंद होना मिला। उधर पूरी रात गांव न लौटने से बृजदेव का पूरा परिवार परेशान रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जेब से पर्स और मोबाइल गायब

सोमवार सुबह टहलने निकले लोगों ने मधुबन-दुबारी मार्ग स्थित तालरतोय जाने वाली सड़क पर बृजदेव  शव देखा।  छोटे भाई ने बताया कि बृजदेव के जेब से पर्स और मोबाइल गायब है। वहीं उसके मुंह से झाग निकलता मिला, इसके अलावा गर्दन भी सूजी हुई थी।

इससे साफ प्रतीत हो रहा है कि उसके भाई की हत्या कर शव को फेंका गया है। उधर घटना के संबंध में एसओ मधुबन सौरभ राय का कहना है कि युवक की मौत का स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।
 

ननिहाल का दुलारा था बृजदेव, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

young man deadbody  found under suspicious circumstances in mau brother accuse for  murder
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और जुटी ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

मृतक ब़ृजदेव अपने पैतृक गांव के बजाए ननिहाल में ज्यादा रहता था। इसलिए वह ममेरी बहन की शादी में शामिल होने के लिए गांव आने के बजाए दिल्ली से आने पर ननिहाल पहुंचा था। ननिहाल में वह सबका दुलारा था। उधर इस घटना से मृतक की मां रमावती, भाई विष्णु देव, ब्रम्हदेव, वंशराम, विद्याधर, बहन सरिता, पूनम का रो रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed