फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   young man Dead body found near pond in mau murder suspected no one knows when he left house at night

UP News: तालाब किनारे मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका; रात में घर से कब निकला किसी को पता नहीं

Sun, 25 Aug 2024 10:12 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 25 Aug 2024 10:12 AM IST
सार

Mau News: मौके पर पहुंची पुलिस से परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की। मृतक दो भाई में छोटा था। उसका बड़ा भाई दुबई में रहकर नौकरी करता है।

विज्ञापन
young man Dead body found near pond in mau murder suspected no one knows when he left house at night
राकेश यादव की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ के घोसी कोतवाली क्षेत्र के मुस्कुरा गांव में रविवार की सुबह उसे समय हड़कंप पहुंच गया, जब गांव से कुछ दूरी पर तालाब के किनारे एक युवक का शव पाया गया। युवक का शव तालाब के किनारे देखने के बाद ग्रामीणों ने उसकी पहचान कर परिजनों को सूचना दी।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद जांच-पड़ताल में जुटी रही। वहीं, आवश्यक कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन




घोसी कोतवाली क्षेत्र के मुस्कुरा गांव निवासी राकेश यादव (27) वर्ष गांव में ही बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता था। स्थानीय लोगों ने बताया कि शनिवार की देर शाम को वह रोज की भांति बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने के बाद घर आया था। रात को भोजन करने के बाद वह सोने के लिए अपने कमरे में देखा गया था, लेकिन रविवार की सुबह घर पर मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह के समय गांव के लोग तालाब के किनारे से होकर अपने खेत की तरफ जा रहे थे। इस बीच, वहां पर शव देखने के बाद जब पास गए तो उसकी पहचान राकेश यादव के रूप में हुई। धीरे-धीरे वहां ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed