फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Yesterday the gathering of artists in the district

कल से जिले में होगा कलाकारों का जमावड़ा

Fri, 03 Jul 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Fri, 03 Jul 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
Yesterday the gathering of artists in the district
जिले में शनिवार से लेकर सोमवार तीन दिन तक रंगमंच से जुड़े कलाकारों को जमावड़ा होगा। रंगमंच केे प्रोत्साहित करने वाली संस्था समूहन कला संस्थान और भ्राम्यमान नाट्य समारोह के तत्वावधान में समूहन नेशनल मूविंग थिएटर फेस्टिवल का आयोजन होने जा रहा है।
विज्ञापन



 जिसमें तीन दिनों तक नाटक का मंचन होगा। इसमें छह जुलाई अंतिम दिन हास्य अभिनेता राकेश बेदी ‘मसाज’ नाटक का मंचन करेंगे। उक्त बातें समूहन कला संस्था के निदेशक राजकुमार शाह ने शुक्रवार को नगर क्षेत्र के रोडवेज स्थित एक होटल में प्रेसवार्ता के दौरान बताईं।
विज्ञापन



प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए राजकुमार शाह ने कहा कि रंगमंच को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मऊ में चार जुलाई से छह जुलाई के बीच तीन शानदार नाटक का मंचन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



 जिसमें चार जुलाई को नगर पालिका कम्यूनिटी हाल में सिंगल गौहाटी के कलाकारों की प्रस्तुती ‘फाइव टन्स आफ लव’ नाटक का मंचन होगा।


पांच जुलाई को समूहन कला संस्थान से जुड़े कलाकार ‘उजड़ा हुआ महाविद्यालय’ नाटक का मंचन करेंगे। कार्यक्रम के अंतिम दिन छह जुलाई को हास्य अभिनेता और रंगकर्मी राकेश बेदी एकल नाटक ‘मसाज’ को मंचन होगा।


 राजकुमार शाह ने बताया कि ऐसे आयोजन से जहां नई प्रतिभाओं को मंच मिलेगा वहीं जिले में रंगमंच के प्रति लोगों की रुचि भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed