फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   XEN stopped one month's salary

एक्सईएन का रोका एक माह का वेतन

Sat, 04 Sep 2021 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
XEN stopped one month's salary
मऊ। प्रमुख सचिव संस्कृत एवं पर्यटन विभाग तथा नोडल अधिकारी मुकेश कुमार मेश्राम ने देर शुक्रवार की देर शाम विकास कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में की। इस दौरान कार्य में लापरवाही बरतने पर एक्सईएन पीडब्ल्यूडी का चालू माह का वेतन रोकने आदेश दिया। जबकि घोसी नगर पंचायत के ईओ को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। नोडल अधिकारी ने बीमारियों को देखते हुए नालियों की साफ सफाई करने का निर्देश दिया। साथ ही अभियान चलाकर गांव की नालियों को स्लोब बनवाकर पानी बाहर निकालवाने को कहा। पेयजल की टेस्टिंग कराने और जो भी पानी के लिए टंकी बनी है उसकी साफ सफाई कराने का निर्देश भी दिया। उन्होंने कहा कि सरेआम सड़कों पर थूकने वालों और कचरा फैलाने वालों से सख्ती से निपटा जाए। साथ ही इसके प्रति लोगों को जागरूक भी करें। नोडल अधिकारी ने निर्देश दिया कि आशा एवं आंगनबाड़ी घर-घर जाकर देखे कि किस व्यक्ति को बुखार है, अगर किसी व्यक्ति को बुखार है तो इसकी रिपोर्ट अवश्य करें। उन्होंने सरकारी कार्यालयों के आसपास साफ सफाई का निर्देश भी दिया। पीडब्ल्यूडी को सड़क के किनारे की झाड़ियो की साफ-सफाई करने के भी निर्देश दिया। सड़क के किनारे किए गए अवैध कब्जे हटाने के लिए अभियान चलाने को कहा। कहा कि रेस्टोरेंट, ढाबा एवं अन्य दुकान के सामने दुकानदार कूड़ा-कचरा फैलाता है तो उस पर जुर्माना लगाया जाए। अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत, घोसी को साफ-सफाई एवं सैनिटाइजेशन कार्य में रुचि नहीं लेने पर प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देेश दिया। साथ ही अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी के कार्य में लापरवाही बरतने पर उनका चालू माह का वेतन रोकने का निर्देश दिया। समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल, सीडीओ राम सिंह वर्मा, एडीएम के हरी सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी, एएसपी, डीएफओ, सीएमओ, परियोजना निदेशक, नगर मजिस्ट्रेट एंव जिला पूर्ति अधिकारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed