फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   X-ray machine found closed, technician missing

Mau News: बंद मिली एक्स-रे मशीन, टेक्नीशियन नदारद

Sat, 04 Mar 2023 10:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Mar 2023 10:43 AM IST
विज्ञापन
X-ray machine found closed, technician missing
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुरा का शुक्रवार को सीडीओ प्रशांत नागर ने औचक निरीक्षण किया तो बड़े पैमाने पर अव्यवस्था मिली। चिकित्सक तथा स्वास्थ्यकर्मियों की लापरवाही खुलकर सामने आई। जगह-जगह गंदगी फैली थी तो एक्स-रे मशीन बंद थी और टेक्नीशियन नदारद था। कई जांच मशीनें इंस्टाल तक नहीं कराई गईं। इससे नाराज सीडीओ ने चिकित्सा अधीक्षक को फटकार लगाई। मुख्य विकास अधिकारी अस्पताल पहुंचे तो जगह-जगह गंदगी फैली। अस्पताल से विभागों को जारी दवाओं का रिकार्ड नहीं रखा जाना मिला। इमरजेंसी का संचालन नहीं पाया गया। एक्सरे मशीन बंद मिली। इस दौरान मरीजों ने सीडीओ को बताया कि एक्सरे मशीन बंद रहती है। टेक्नीशियन भी नहीं रहता। ऐसे में लोगों को बाहर से जांच करानी पड़ती है। वहीं, शासन से मशीनें भेजी गईं कई जांच मशीनें अभी तक इंस्टाल तक नहीं कराई जा सकी हैं। इस पर सीडीओ ने सीएचसी के अधीक्षक डॉ. हंसराज सोनी को फटकार लगाते हुए व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed