फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Wrestlers showed stamina in Dangal competition

दंगल प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखम

Mon, 13 Dec 2021 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Wrestlers showed stamina in Dangal competition
दंगल प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन

गोविंद दशमी के अवसर पर दंगल का किया गया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
रानीपुर। रानीपुर ब्लॉक क्षेत्र के धर्मसीपुर गांव के शिव मंदिर के प्रागंण में सोमवार को गोविंद दशमी के अवसर पर कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि रानीपुर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि पंकज यादव ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया। दंगल प्रतियोगिता में जनपद तथा गैर जनपद के दो दर्जन से अधिक आए पहलवानों ने अपना दमखम दिखया। ग्राम प्रधान धर्मसिपुर शैलेन्द्र यादव सोनू की ओर से आयोजित दंगल प्रतियोगिता में पहलवानो ने अपना दमखम दिखाया।

प्रतियोगिता की पहली कुश्ती अभिमन्यु सरवा और उमाशंकर मुहम्मदाबाद गोहन के बीच हुई जो बराबरी पर छुटी। वहीं रोशन भलया और कृष्णा साहनी मुहम्मदाबाद गोहना की कुश्ती बराबरी पर रही। जबकि दीपक सरवा और प्रवीण बसियाराम की कुश्ती में दीपक ने प्रवीण को पटकनी दी, अभिषेक यादव बरहा और चंदन यादव मुहमदाबाद की कुश्ती में चंदन मुहमदाबाद ने अभिषेक को पटकनी दी, सत्यपाल सरवा और आमिर खान सोनिसा की कुश्ती में सत्यपाल ने सोनिसा के आमिर खान को शिकस्त दी। इसी तरह से राजकुमार वरवा और भीम करमपुर की कुश्ती में करमपुर के भीम ने राजकुमार को हराया और कुंजबिहारी बलिया और उदयवीर करमपुर की कुश्ती बराबरी पर छुटी, कमलेश भलया और अजय बनारस की कुश्ती में अजय ने कमलेश को चित किया। इसी तरह से विजय करमपुर गाजीपुर और जोगेंद्र भलया की कुश्ती बराबरी पर रही, संजय बलिया और शेषनाथ बसियाराम की बराबरी पर रही। इस दौरान संतोष राजभर, रवि पासी, हवलदार पहलवान, रामकुमार भारती, लालबहादुर यादव, रामनरेश यादव, रामदरश यादव, बाबूलाल यादव, प्रमोद मास्टर, श्रीपत यादव, हरिवंश पहलवान, अमर गुप्ता, सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed