फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   World Environment Day: Message of environmental protection done by planting trees

विश्व पर्यावरण दिवस: पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Sun, 05 Jun 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
World Environment Day: Message of environmental protection done by planting trees
विश्व पर्यावरण दिवस पर इन्दु प्रकाश फार्मेसी कालेज हलधरपुर में पौधरोपण करते प्रबंधक मनीष राय।स? - फोटो : MAU
मऊ। विश्व पर्यावरण दिवस पर रविवार को विभिन्न संगठनों की तरफ से पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्थाध्यक्षों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। रोटरी क्लब मऊ तथा शारदा नारायन वेलफेयर ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में रोटरी क्लब मऊ के अध्यक्ष डॉ. संजय सिंह ने कहा कि आज पर्यावरण का बिगड़ता संतुलन और बढ़ते प्रदूषण से पूरी दुनिया जूझ रही है। इन गंभीर समस्याओं से उबरने का एक मात्र उपाय दुनियाभर के पर्यावरण को हरा भरा बनाना है। ये तभी संभव है जब लोग पेड़ों के संरक्षण के प्रति जागरूक हों और पौधा ज्यादा लगाए जाएं। इस दौरान मुकेश सब्बरवाल, ओमेंद्र सिंह, साबिर खान मौजूद रहे। साई कालेज आफॅ फार्मेसी सिकटिया तथा इंदु प्रकाश फार्मेसी कालेज हलधरपुर में प्रबंधक अखिलेश राय ने पौधरोपण किया। इस दौरान प्रधानाचार्य बृजेश दुबे, सुनील चौधरी, अशजद कमाल आदि शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक सुशील घुले द्वारा पौधरोपण कर लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यापीठ पब्लिक स्कूल सरवां में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के जिला समन्वयक ऋषिकेश पांडेय ने लोगों से पौधरोपण का आह्वान किया। नगर के प्राथमिक विद्यालय शिक्षा विभाग कालोनी पर पौधरोपण किया गया। इस दौरान जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. नम्रता श्रीवास्तव तथा नगर शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र कुमार रहे। वहीं, जजेज कालोनी में जिला जज रामेश्वर ने पौधरोपण कर पर्यावरण को संतुलित बनाने का संदेश दिया। घोसी : जूनियर हाईस्कूल धरौली के प्रधानाध्यापक डॉ. रामबिलास भारती ने क्षेत्र के माछिल जमीन माछिल, धरौली, बड़ागांव आदि स्थानों पर स्वयं पौधे खरीद कर लगाने के लिए लोगों को जागरूक किया। मधुबन मोड़ तक पर्यावरण जागरूकता करते हुए गांवों में भ्रमण कर सौ से अधिक पौध रोपित कराए। पद्मीडांड़ गांव में हुई गोष्ठी में क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रभुनाथ पांडेय ने कहा आज हमें अपने बच्चों के भविष्य के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने की आवश्यकता है। इस दौरान उपक्षेत्रीय अधिकारी राजेश यादव, अश्विनी राय, नवनीत सिंह, शिवमुरारी, बालचन्द, शिवकुमार भारती, प्रशांत भारती शामिल रहे। दोहरीघाट : विश्व पर्यावरण दिवस पर थाना परिसर में पौधरोपण करके पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस मौके पर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, पूर्व नगर पंचायत चेयरमैन गुलाबचंद गुप्त, ग्राम प्रधान सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण कर पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया। सामाजिक कार्यकर्ता बिपिन बिहारी द्विवेदी ने कहा सभी लोगों को पर्यावरण की सुरक्षा के लिए संकल्प लेना चाहिए। थाना परिसर में 51 पौधे रोपे गए।

घोसी में पदमी डाढ़ में पौधरोपण करते वनाधिकारी प्रभुनाथ पाण्डेय।संवाद

घोसी में पदमी डाढ़ में पौधरोपण करते वनाधिकारी प्रभुनाथ पाण्डेय।संवाद- फोटो : MAU

घोसी में विश्व पर्यावरण दिवस पर लोगों को पेड़ देकर जागरूक करते डॉ रामबिलास भारती।संवाद

घोसी में विश्व पर्यावरण दिवस पर लोगों को पेड़ देकर जागरूक करते डॉ रामबिलास भारती।संवाद- फोटो : MAU

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed