फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Working according to the intent of the government is the first priority: New DM

शासन की मंशा के अनुरुप काम करना पहली प्राथमिकता ः नवागत डीएम

Mon, 14 Sep 2020 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Working according to the intent of the government is the first priority: New DM
मऊ। नवागत जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल सोमवार की रात 9:30 बजे जिला कोषागार पहुँचे। कार्यभार ग्रहण करने के बाद अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने बताया कि शासन की योजनाओं से जिले के अंतिम व्यक्ति को लाभ पहुंचाना ही उनकी प्राथमिकता होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी को काम करना होगा। इसके अलावा जिले में ला एंड ऑर्डर मेंटेन रखना भी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने बताया कि वे दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक करने के बाद वर्ष 2012 में सिविल सर्विस क्वालिफाई किए । जिसके बाद वे एम्स के एडिशनल डायरेक्टर रहे। इसके अलावा वो गोरखपुर के वीसी रहे। इसके अतिरिक्त वह खीरी जिले में बतौर मुख्य विकास अधिकारी अधिकारी तैनात रह चुके हैं। वर्तमान में वो बांदा जिले के डीएम थे। इसी बीच उनका स्थानांतरण मऊ जिले के लिए हुआ बातचीत में नवागत जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि व्यवस्थाएं शासन की मंशा के अनुरूप ही क्त्रिस्यान्वित होंगी। इसमें किसी प्रकार की कोई शिथिलता लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्यभार ग्रहण करने के बाद नवागत डीएम ने अन्य उपस्थित अधिकारियों से फीड बैक लिया। इसके बाद तत्काल कोविड कमांड सेंटर का निरीक्षण करने निकल गए। बोले कोरोना संक्रमण में सभी को शासन की गाइडलाइन का पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed