घोसी। आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी पर हुए जानलेवा हमले को लेकर शनिवार को पार्टी की यूथ विंग के जिलाध्यक्ष फैज अहमद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तहसील पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। ज्ञापन में राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के ऊपर जनसंपर्क से लौटते समय दो हमलावरों द्वारा किए गए जानलेवा हमले की निंदा करने के साथ उनको को जेड प्लस तथा प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली को वाई प्लस की सुरक्षा प्रदान करने की मांग किया। साथ ही हमलावरों तथा षड्यंत्रकारियों पर यूएपीए के तहत कारवाई करने की मांग की गई है।ज्ञापन सौंपने के दौरान बेलाल खान, शादाब खान, अनीस अहमद, मासूम अली, दिलशाद खान, आदिल अंसारी, जावेद अख्तर, इस्लामुल्लाह अंसारी, शाबिर शम्सी, ओम प्रकाश राव, मुर्शीद खान आदि मौजूद रहे।