फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   worker

बाहर से आए मजदूरों को दिलाएं काम

Fri, 08 May 2020 09:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
worker
मऊ। विशेष सचिव रेशम/नोडल अधिकारी कोविड-19 एनएस पटेल ने जनपद स्तरीय अधिकारियों की बैठक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई। नोडल अधिकारी ने सबसे पहले समस्त अधिकारियों को जनपद में एक भी पॉजिटिव केस न रहने पर उनके सराहनीय कार्य के लिए बधाई दी।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए विशेष सचिव एनएस पटेल ने कहा कि सभी लोग यह समझ लें कि कोरोना पर अभी भी नियंत्रण नहीं पाया गया है। यह रोग किसी भी व्यक्ति को किसी भी उम्र मे हो सकता है। जनपद में जो भी व्यक्ति अलग स्थानों से आ रहे हैं उन पर नजर रखें। कहा कि सरकार इस बात से चिंतित है कि इस बीमारी की कोई वैक्सिन अभी तक नही आई है। इसलिए सभी लोग जो नियम कोविड-19 से बचने के लिए बनाया गया है उसका पालन अवश्य करें। समस्त अधिकारियों को निर्देश दिया कि उनसे संबंधित जितने भी कार्य हैं जिसे करने के लिए अलग से मजदूर की आवश्यकता पड़ती है। उसके लिए अलग स्थानों से आए हुए मजदूरों का उपयोग करें इससे वह मजदूर घर पर बेकार नहीं बैठेगा। अपने परिवार का जीवन यापन भी कर सकेगा। नोडल अधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिया कि जो भी व्यक्ति बाहर से आ रहें हैं उनको राशन में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी से कोरोना टेस्टिंग की जनपद में व्यवस्था पर विस्तार से जानकारी हासिल किया। जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी द्वारा समस्त खंड विकास अधिकारी को उनके संबंधित ग्राम में साफ-सफाई आदि कराने का सख्त निर्देश दिया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य, मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य राजस्व अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, समस्त उप जिलाधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला विकास अधिकारी, उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed