फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Worker commits suicide by hanging

अधेड़ ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Tue, 23 Mar 2021 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Worker commits suicide by hanging
मऊ/अमिला। घोसी कोतवाली क्षेत्र के मुजार बुजुर्ग गांव में मंगलवार को गले में फंदा लगाकर युवक ने आत्महत्या कर लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक शराब पीने का आदी था। लेकिन आत्महत्या करने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका।
विज्ञापन

घोसी कोतवाली क्षेत्र के मुजार बुजुर्ग गांव निवासी जोखू प्रजापति (45) पुत्र मंगरु एक भट्ठे पर ईंट पाथने का काम करता था। मंगलवार को जोखू भट्ठे से सुबह 11 के करीब घर पहुंचा। इस दौरान वह नशे में था। उसकी पत्नी सुशीला अपने बच्चों अनूप (7 ) और देवेंद्र (5) को साथ लेकर मजदूरी करने गई थी। जोखू घर पहुंचा तो परिवार के सदस्य नहीं दिखे, इस पर वह एक कमरे में जाकर होल में डंडा फंसा कर उसमें रस्सी का फंदा लगाकर लटक गया। कुछ देर बाद उसका छोटा लड़का देवेंद्र घर आया तो फंदे पर लटके अपने पिता को देख शोर मचाया। बेटे की चीख सुनकर सुशीला मौके पर पहुंची, पति का शव देखकर सुशीला के होश उड़ गए। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी अमिला धर्मराज यादव मौका मुआयना कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। चौकी प्रभारी धर्मराज ने बताया कि मृत जोखू के आत्महत्या करने का कोई कारण सामने नहीं आया है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed