{"_id":"7cad5d65a2db5f652543d8f4b6e33eb2","slug":"wood-shop-fire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लकड़ी की दूकान में लगी आग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लकड़ी की दूकान में लगी आग
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Fri, 16 Oct 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली क्षेत्र के पुरानी तहसील स्थित एक लकड़ी की दूकान में शुक्रवार की शाम अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की और फायर ब्रिगेड व पुलिस को इसकी सूचना दी। लेकिन फायर ब्रिगेड हादसे के करीब एक घंटे के बाद घटनास्थल पर पहुंचा। जिसके कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। करीब दो घंटे मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने के बाद करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ।
नगर क्षेत्र के सहादपुरा निवासी रतन जायसवाल की पुरानी तहसील पर लकड़ी की दूकान है। इसके बाहर भी काफी मात्रा में लकड़ी रखी हुई है। शुक्रवार की शाम दूकान से अचानक आग की लपटें उठने लगीं। अभी लोग आग पर काबू पाते इतने देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया और काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई।
सूचना के बाद भी फायर ब्रिगेड करीब एक घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंचा। जिसके बाद आग को बुझाने का कार्य शुरू हुआ। आग बुझाने में पुलिस वालों की भूमिका भी सराहनीय रही। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया जा सका। दूकान मालिक रतन जायसवाल ने बताया कि आग लगने के बाद करीब 20 लाख रुपया का नुकसान हुआ है।