{"_id":"b26b95a6b855f797dbe037e084d598d0","slug":"womens-demands-for-pension-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाजवादी पेंशन के लिए प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाजवादी पेंशन के लिए प्रदर्शन
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
Updated Tue, 17 Mar 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पेंशन की मांग को लेकर मंगलवार को कोपागंज नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों की सैकड़ों महिलाएं कलेक्ट्रेट पर पहुंची। महिलाओें ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।
साथ ही उपजिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा। प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने आरोप लगाया कि नगर पंचायत के अधिकारियों की मिलीभगत से अपात्रों को पात्र बनाकर उनको समाजवादी पेंशन का लाभ दिया गया।
जबकि पात्रों को इसका कोई लाभ नहीं दिया गया। ज्ञापन सौंपने के बाद महिलाएं सपा कार्यालय पहुंची। जहां, जिलाध्यक्ष ने सभी पात्रों का समाजवादी पेंशन बनवाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
मंगलवार को सैकड़ों की संख्या में नगर पंचायत कोपागंज के वार्ड हाकिमपुरा, हुंसापुरा, वाजिदपुरा, जुम्मनपुरा, दोस्तपुरा, फत्तनपुरा आदि मोहल्ले की सैकड़ों महिलाएं कलेक्ट्रेट पर पहुंची।
सभी महिलाओं ने समाजवादी पेंशन की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। महिलाओं को प्रतिनिधित्व कर रही कोपागंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर-3 सभासद शहाना खातून ने कहा कि नगर पंचायत के अधिकारियों की मिलीभगत के कारण अपात्रों को समाजवादी पेंशन दिया जा रहा है।
वहीं, पात्रों का चयन नहीं किया जा रहा है। उन्होंने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन साैंपकर समाजवादी पेंशन रोकने और पुन: खुली बैठक में पात्रों के चयन करने की मांग की है।
जिसपर उपजिलाधिकारी ने कार्रवाई की बात कही। उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने के बाद सभी महिलाएं नगर क्षेत्र के बालनिकेतन स्थिज समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पहुंची।
जहां पर उन्होंने जिलाध्यक्ष शिवप्रताप यादव को अपनी समस्याओं और समाजवादी पेंशन में पात्रों के चयन में भ्रष्टाचार की पूरी कहानी बताई।
जिलाध्यक्ष शिवप्रताप यादव ने पात्रों को पेंशन दिलाने और दोषियों पर कार्रवाई कराने की बात कही।