फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Women will have to instill confidence

महिलाओं को जगाना होगा आत्मविश्वास

Tue, 08 Mar 2022 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
Women will have to instill confidence
रेलवे स्टेशन पर डीएमयू लेकर पहुंची महिला लोको पायलट और गार्ड का पुष्प और स्मृति चिन्ह प्रदान कर स - फोटो : MAU
मऊ। विश्व महिला दिवस पर जिले के विभिन्न संगठनों की तरफ से कार्यक्रमों और गोष्ठियों का आयोजन किया गया। इस दौरानल विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं को अपना आत्मविश्वास जगाना होगा। नगर के आदेडीह स्थित आरबी मेमोरियल पब्लिक स्कूल के सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या संतोष पांडेय ने कहा कि हम महिलाओं को अपना ध्यान खुद रखना होगा। अपने आत्मविश्वास को जगाना होगा। इस दौरान रुपा केडिया, काजल, संगीता सिंह, सुधा सिंह शामिल रहीं। जन शिक्षण संस्थान के तत्वावधान में संस्थान के सभागार में बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि एसडीएम डॉ. हर्षिता तिवारी ने कहा कि आज का दिन महिलाओं को समर्पित है। इस दौरान रीनम यादव, पूजा मद्वेशिया, संजना, कुसुम, अनिता, सुनिता देवी, रेखा प्रजापति, प्रमिला त्रिपाठी आदि शामिल रहीं। हिंदू जागरण मंच मऊ की तरफ से आजमगढ़ बार्डर पर टंडवा गांव स्थित मंदिर पर सम्मान समारोह किया गया। मातृ शक्तियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष महंत उमेश नाथ, भानु सिंह मौजूद रहे। शारदा नारायन हॉस्पिटल में नारी सम्मान एव जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। अस्पताल की वरिष्ठ बांझपन एव आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. एकिका सिंह ने महिला कर्मचारिओं को उत्कृष्ट कार्य और नारी सशक्तीकरण में अहम योगदान के लिए सम्मानित किया। कहा कि हमारे साथ खड़े होने तथा आशा न खोने के लिए आपका असाधारण योगदान अद्वितीय है। चैयरमैन डॉ. संजय सिंह ने कहा कि आज नारी किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं। इस मौके पर डॉ. सुजीत सिंह, डॉ. मधुलिका सिंह, डॉ. रुपेश के सिंह, डॉ. राहुल कुमार उपस्थित रहे। राजीव गांधी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय परदहां में आयोजित कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति की न्यायाधीश कंचन तिवारी ने कहा कि प्राचीन काल से ही भारत में मातृशक्ति को अग्रणी बनाया जाता रहा है जो भारत में महिला सशक्तिकरण के पुराने इतिहास का द्योतक है। इस दौरान डॉ. नम्रता श्रीवास्तव, राशि मिश्रा, रुकैया रशीद, मधुलिका बरनवाल, सुमन वर्नवाल, सलमा, फातमा, मालती शर्मा, प्रमोद कुमार रहे। कोपागंज : ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष अजीत कुमार पांडेय ने परशुराम सेना मऊ की महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष ममता पांडेय को उनके आवास पर जाकर सम्मानित किया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रेल प्रशासन ने महिला रेल कर्मियों को पूरा सम्मान दिया। मऊ से रामबाग के बीच चलने वाली डीएमयू ट्रेन को मंगलवार को पूरी तरह महिला कर्मियों के सुपुर्द कर दिया। ट्रेन के मऊ जंक्शन पर पहुंचने पर अधिकारियों कर्मचारियों ने स्वागत करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला कर्मियों का मनोबल बढ़ाने के लिए रेलवे ने सकारात्मक पहल की। इसके तहत रामबाग से मऊ तक चलने वाली डीएमयू ट्रेन में केवल महिलाओं कर्मियों को जिम्मेदारी दी। ट्रेन के लोको पायलट श्रीनी श्रीवास्तव रहीं। ट्रेन में आरपीएफ की एएसआई पूनम पाठक के नेतृत्व में कांस्टेबिल मधु कुमारी, अर्चना कुमारी, रेखा कुमारी ने यात्रियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी उठाई। वहीं टिकट निरीक्षक भी महिला कर्मी ही रही। ट्रेन के दोपहर 12 बजे प्लेटफार्म दो पर पहुंचने पर आरपीएफ निरीक्षक अजय कुमार सिंह, उपनिरीक्षक इंद्रजीत यादव, ओमप्रकाश सिंह, एएसआई शशीभूषण त्रिपाठी, असलम अंसारी आदि ने महिला चालक सहित सभी महिला कर्मचारियों को बुके देकर उनका मनोबल बढ़ाया।

अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर नगर के शारदा नारायन अस्पताल में अमर उजाला अपराजिता के तत्वावान मे

अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर नगर के शारदा नारायन अस्पताल में अमर उजाला अपराजिता के तत्वावान मे- फोटो : MAU

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed