फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Women should openly oppose every crime: SDM

हर अपराध का खुलकर विरोध करें महिलाएं ः एसडीएम

Mon, 26 Oct 2020 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 11:20 PM IST
विज्ञापन
Women should openly oppose every crime: SDM
मऊ। नवरात्र के शुभारंभ पर शुरु हुए मिशन शक्ति के तहत थानों के बाद तहसीलों में भी महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की गई। इस दौरान सोमवार को जिले के विभिन्न तहसील परिसर में कार्यक्रम का आयोजन कर मिशन शक्ति के तहत महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की गई। इसका उद्घाटन महिलाओं से कराया गया। इस दौरान महिलाओं को आगे बढ़ने तथा अपने हकों के प्रति जागरूक होने की अपील की गई।
विज्ञापन

मधुबन संवाददाता के अनुसार अमर शहीद चेतना संस्थान एवं महिला कल्याण तथा बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के तत्वावधान में सोमवार को तहसील परिसर में मिशन शक्ति महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि एसडीएम लाल बाबू दूबे रहे। एसडीएम ने महिजाओं को गुड और बैड टच के बारे में उपस्थित लोगों को जानकारी दिया। साथ ही अपने हकों के प्रति लोगों को जागरूक होकर अपराध के खिलाफ खुलकर विरोध को कहा। इस मौके पर लवकुश विश्वकर्मा, माला विश्वकर्मा, तहसीलदार ओमप्रकाश पांडेय, नम्रता सिंह, नीलम, सारिका राय, केशव प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वलीदपुर संवाददाता के अनुसार मुहम्मदाबाद गोहना तहसील में सोमवार को भाजपा महिला जिला महामंत्री नुपूर अग्रवाल ने मिशन शक्ति के तहत महिला हेल्थ टिप्स का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस बीच उन्होंने उपस्थित महिलाओं को अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं के साथ हो रहे अपराध पर विराम लगाने के लिए प्रदेश सरकार कटिबद्ध है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए विद्यालयों चट्टी चौराहों थानों आदि सार्वजनिक जगहों पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उनकी सुरक्षा के लिए सरकार ने विभिन्न महिला हेल्पलाइन नंबर बनाया है। इस मौके पर एसडीएम रामभवन तिवारी, सीओ नंदलाल, तहसीलदार संजीव कुमार यादव, विधायक श्रीराम सोनकर के प्रतिनिधि संजय तिवारी, मदन सोनू आशीष सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed