फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Women's Conference

महिलाओं को दिया जाए 50 प्रतिशत आरक्षण

Mon, 29 Jun 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Mon, 29 Jun 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
Women's Conference
नगर क्षेत्र के पुरानी तहसील स्थित एक गेस्ट हाउस में सोमवार का सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मंडल स्तरीय महिला चेतना सम्मान सम्मेलन हुआ। इसमें विधानसभा और लोकसभा में भी महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने की बात कही गई।
विज्ञापन



इसमें महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य गीता राजभर ने कहा कि पंचायती राज अधिनियम में जिस प्रकार से महिलाओं को आरक्षण मिलता है, उसी प्रकार से विधानसभा और लोकसभा में भी महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण मिलना चाहिए।
विज्ञापन



कहा कि आगामी पंचायत चुनाव में महिलाएं गांव-गांव घर घर जाकर पार्टी के बातों को लोगों तक पहुंचाएं। वहीं, महिलाओं को पंचायत चुनाव में अपनी भागीदारी करने की बात कही। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ राजकुुमारी राजभर ने कहा कि पार्टी के संगठन को गांव गांव में जाकर मजबूत करने का कार्य महिलाएं सबसे ज्यादा कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि महिलाएं पुरुषों पर आधारित न रहें। संचालन महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष फूलमति राजभर ने किया। इस दौरान मुख्य रुप से राधिका, सरोजा देवी, मीरा देवी, कांती देवी, किरन सिंह, रामिता सिंह, हेमलता, आशा, मांती, सुुुुभावती, इन्दू देवी आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed