फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Women on the road about the removal of English and beer shops

अंग्रेजी और बीयर की दूकान हटाने को लेकर सड़क पर उतरी महिलाएं

Wed, 05 Jul 2017 11:44 PM IST
mau news
mau news Updated Wed, 05 Jul 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
Women on the road about the removal of English and beer shops
शराब की दुकान खुलने का विरोध कर सड़क जाम करतीं महिलाएं
मऊ। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के लोकापुरा बढुआ गोदाम के पास मौजूद अंग्रेजी और बीयर की दूकान स्थापित किए जाने के विरोध में गांव की महिलाएं बुधवार को सड़क पर उतर गई। इस दौरान हाथों में लाठी आदि लेकर सड़क पर उतरी महिलाओं ने बढुआ-पिपरीडीह मार्ग पर जाम लगा दिया। इससे करीब एक घंटा यातायात बाधित रहा। बाद में सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष के आश्वासन पर जाम समाप्त हो सका।
विज्ञापन

 कोर्ट के आदेश पर हाईवे से शराब की दूकानों को हटाया तो गया, लेकिन अभी भी बहुत सी दूकानें मानक के अनुसार स्थापित नहीं हो पाई है। इसमें बढुआ गोदाम स्थित अंग्रेेजी और बीयर की दूकान भी शामिल है। अंग्रेजी शराब की दूकान के अनुज्ञापी राजेश यादव और बीयर की दूकान के स्वामी सुनंदा चौबे ने खोजबीन के बाद हाइवे से हटकर करीब दो सौ मीटर अंदर पिपरीडीह मार्ग पर लोकापुरा गांव के बाहर सड़क पर दूकान को स्थापित करने का जगह तलाशा। इसकी जानकारी होने पर गांव की महिलाएं नाराज हुई। उन लोगों ने खोले जाने वाली दूकान का विरोध किया। इसके बाद भी वहां पर दूकान का बोर्ड लगा दिया गया। इस पर महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। विरोध में महिलाएं बुधवार को सड़क पर उतर गई। इस दौरान नाराज महिलाओं ने पहले दूकान का लगाया गया बोर्ड उखाड़ कर फेंका। इसके बाद हाथों में लाठी डंडा लेकर सड़क जाम कर दी। महिलाओं का आरोप था कि जिस स्थान पर दूकान खोली जा रही है। उधर से ही गांव में आने जाने का रास्ता है। ऐसे में दूकान खुलने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। जाम की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष सरायलखंसी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने महिलाओं को दूकान न खुलने का आश्वासन दिया। इसके बाद महिलाएं अपने घर वापस हुई। जाम लगाने में लोकापुरा गांव की बिजली चौहान, मुराही चौहान, कुंती चौहान, मुन्नी चौहान, चनवरी, मीरा देवी, सुशीला देवी, शनिचरी देवी, लाजवंती देवी, बदामी देवी सहित सैकड़ों महिलाएं मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed