फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Women make their own voices in protest against harassment

उत्पीड़न के विरोध में महिलाएं खुद आवाज उठाएं

Sat, 09 Mar 2019 12:05 AM IST
mau Published by: पवन सिंह Updated Sat, 09 Mar 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
Women make their own voices in protest against harassment
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शुक्रवार को नगर के एक विद्यालय में कार्यक्रम में मौजूद छात्र छात्राएं और अध्यापिकाएं। - फोटो : mau
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शुक्रवार को जिले में विभिन्न संगठनों ने विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस दौरान गोष्ठी का आयोजन किया गया और कन्या भ्रूण हत्या एवं दहेज प्रथा का विरोध करने की शपथ भी दिलाई गई।  महिला सामाख्या विभाग द्वारा महिला दिवस पर जिले के रतनपुरा, कोपागंज, बड़रांव, मुहम्मदाबाद गोहना तथा रानीपुर ब्लाक में सखी मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


कोपागंज : ब्लाक परिसर में कार्यक्रम में मुख्य वक्ता कनक लता ने महिलाओं को कन्या भ्रूण हत्या, लड़के की शादी में दहेज नहीं लेने की शपथ दिलाई। कहा कि घरेलू हिंसा व महिला उत्पीड़न के विरोध नारी समाज को खुद आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि अब नारी को अपने स्वरूप का पहचानना व जानना होगा।। वहीं सहायक विकास अधिकारी शीत कुमार सिंह ने कहा कि नारी किसी भी क्षेत्र में आज पुरुषों से कमतर नहीं है। इसका उदाहरण देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, कल्पना चावला, मायावती एक मिसाल है। ऐसी ही नारियों से हमारे इतिहास में महारानी लक्ष्मी बाई, सावित्री बाई फूले आदि को यह देश याद करता आ रहा है। कार्यक्रम में प्रभारी खंड विकास अधिकारी अशोक कुमार पांडेय, ब्लाक कोर्डीनेटर संजीव कुमार, विभा, मंजू, अंजू, इंदू आदि मौजूद रही।
विज्ञापन


रानीपुर ब्लाक के खुरहट, रतनपुरा, मुहमदाबाद गोहना और बड़राव ब्लाक में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जागरूकता रैली निकालकर किया गया। समापन गोष्ठी आयोजित कर जिले में घटते लिंगानुपात को रोकने के लिए शपथ पत्र पर हस्ताक्षर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बढुआगोदाम : ताजोपुर स्थित अमर वाणी दिव्यांग विद्यालय में कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख मरदह डॉ. निधि कुशवाहा ने कहा कि बिना महिलाओं की सहभागिता के देश की तरक्की संभव नहीं है। समाज में महिलाओं का अविस्मरणीय व अतुलनीय योगदान है। बिना महिलाओं की सहभागिता के कोई भी देश तथा समाज विकास नहीं कर सकता। वहीं  डॉ. नम्रता शक्रीवास्तव ने कहा कि आज के आधुनिक युग में महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं। बोली महिलाओं का शिक्षित होना जरूरी है। महिलाओं के शिक्षित होने से तीन पीढ़ियों का सुधार होता है।

ब्रह्मकुमारी से विमला बहन ने कहा कि महिलाओं में मजबूत इच्छा शक्ति का होना जरूरी हैं। बेटियां आगे बढ़ती हैं तभी परिवार, समाज और देश तरक्की करता है। इसलिए लड़कियों की शिक्षा जरूरी है। विद्यालय की छात्राओं ने नाटक, गीत, कव्वाली सहित अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर फादर जूलियन फादर, अरूलानंद, प्रिंसिपल क्रिस राज, रेनू पांडेय, डॉ. अरविंद श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।


कुसुम्हा :  दोहरीघाट ब्लाक के फरसरा खुर्द आंगनबाड़ी केंद्र में महिला दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें ग्राम प्रधान दमयंती राय ने कहा कि महिलाओ का देश मे सम्मान  बढ़ा है। महिला आज हर क्षेत्र में पुरूषों के साथ कदम से कदम मिलाकर देश के विकास में अपनी भूमिका निभा रही है। इस दौरान सुनीता, ज्ञानमती चौधरी, नीलम भारती, कंसा देवी, भानुप्रताप चौहान मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed