फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Women keep fast for children on Sankat Chauth

महिलाओं ने संकटा चौथ पर संतान के लिए रखा व्रत

Fri, 21 Jan 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Women keep fast for children on Sankat Chauth
मऊ/वलीदपुर। माघ तीसरे पक्ष की चौथ को संकटी गणेश चतुर्थी के नाम से जाना जाता है। शुक्रवार को महिलाएं निर्जला व्रत रखकर अपने बच्चों के स्वस्थ तथा दीर्घायु की कामना किया। मान्यता है कि यह व्रत बच्चों को बुरी नजर से भी बचाता है, जो मां अपने बच्चों के लिए इस दिन व्रत रखती है वह बच्चे जीवन में कई तरह के संकटों से दूर रहते हैं। चौथ का व्रत जीवन में सुख समृद्धि लाता है। इस व्रत को संतान के लिए श्रेष्ठ माना गया है। मां द्वारा रखे जाने वाला यह व्रत बच्चों की शिक्षा में आने वाली बाधा को भी दूर करने वाला भी माना गया है। संतान पर भगवान गणेश की कृपा बनी रहती है।
विज्ञापन

नगर के फातिमा मोड़ स्थित मां मनोकामना मंदिर के पुजारी शुभम मिश्रा ने बताया कि इस दिन मां अपने बच्चों के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। रात्रि में भगवान गणेश को तिल, गुड़ तथा चने का भोग लगाया जाता है तथा रात में चंद्र देव की पूजा के बाद बच्चों द्वारा अर्घ्य देती है। जिससे उनके परिवार में सुख समृद्धि कायम रहे तथा परिवार के लोग स्वस्थ रहे। मान्यता है कि इस दिन निर्जला व्रत रखकर मां पार्वती ने अपने पुत्र गणेश के लिए मंगलकामना की थी। तभी से महिलाएं अपनी संतान की दीर्घायु, अच्छे स्वास्थ्य व जीवन में सुख समृद्धि की कामना के लिए संकट चौथ का व्रत रखती हैं। संकष्टी चतुर्थी पर भगवान गणेश की पूजा की जाती है। संकट हरने के लिए गणपति से अर्चना होती है। उन्हें विशेष तौर पर तिल के मोदक चढ़ाए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed