फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Women have to be aware for their rights

अपने अधिकार के लिए महिलाओं को होना होगा जागरुक

Mon, 26 Oct 2020 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 11:17 PM IST
विज्ञापन
Women have to be aware for their rights
मऊ। नगर के मलिकटोला स्थित राष्ट्रीय ललित कला प्रशिक्षण विकास परिषद संस्था के हाल में मिशन शक्ति के तहत जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रेनू पांडेय विधि सह परिवीक्षा अधिकारी ने कहा कि अपने अधिकार के लिए महिलाओं को जागरुक होना होगा। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति के तहत सरकार महिलाओं को जागरुक करने के साथ साथ उनकी सुविधा के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष संगीता द्विवेदी ने कहा कि महिलाओं को आगे आकर कदम से कदम मिलाकर चलने की जरुरत है। कहा कि अब अत्याचार को बर्दाश्त नहीं उसका विरोध करना होगा।
विज्ञापन

वहीं संस्था की राष्ट्रीय संयोजिका नीलम सराफा ने कहा कि राष्ट्रीय ललित कला प्रशिक्षण विकास परिषद महिलाओं को स्वालंबी बनाने का निरंतर कार्य कर रही है। संस्था के राष्ट्रीय संयोजक डा.एस एन खत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने मिशन शक्ति अभियान का शुभारंभ कर महिलाओं को बहुत बड़ी शक्ति प्रदान की है। कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष मुमताज खान आर्टिस्ट ने सभी आगंतुकों का आभार और स्वागत किया। वहीं कार्यक्रम के दौरान गायक माही मृदुल ने अपने गीत से सभी का मनमोह लिया। कार्यक्रम का संचालन अर्चना दूबे ने किया। इस दौरान मुख्य रुप से संगीता ,लुबना, नाजरा, रुफैदा, रुकैया, फरनाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed