फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Women fulfilled their resolve by offering arghya to the rising sun

उगते सूर्य को अर्घ्य देकर महिलाओं ने पूरा किया संकल्प

Thu, 11 Nov 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Women fulfilled their resolve by offering arghya to the rising sun
छठ पर्व पर को नगर के भीटी स्थित विसर्जन घाट से पूजन के बाद घर जाती श्रद्घालुओं की भीड़।संवाद - फोटो : MAU
मऊ। सूर्य की किरण बृहस्पतिवार को जैसे ही फूटनी शुरु हुई, डाला छठ पर निर्जला व्रत का संकल्प लेकर तपस्या में लीन महिलाएं भगवान भाष्कर के सामने श्रद्धा के साथ झुक गईं। उन्होंने सूर्य का दर्शन किया। डुबकी लगाई अर्घ्य देकर अपना संकल्प पूरा किया। उन्होंने परिवार की मंगल कामना के साथ ही पुत्र प्राप्ति की भी मन्नतें मांगी। बृहस्पतिवार को भोर में ही नदी और पोखरों के घाटों पर पूरी तरह मेले जैसा दृश्य नजर आया। तमसा और सरयू तट पर श्रद्धालु महिलाओं की अपार भीड़ उमड़ी। व्रती महिलाएं पूजा के लिए सूप, डलियां और पूजा सामग्री आदि सजाकर घाटों पर भोर में पहुंच गईं। नगर क्षेत्र के तमसा तट पर स्थित भीटी, हनुमानघाट, ढेकुलियाघाट , रामघाट, बमघाट, मड़ैयाघाट, विसर्जन घाट, सत्तीघाट, नागा बाबा की कुटी आदि स्थानों पर महिलाओं की भारी भीड़ रही। इसके अलावा नगर क्षेत्र के ब्रह्मस्थान पोखरा, शीतला माता धाम, वनदेवी धाम स्थित पोखरा पर भी भारी संख्या में जुटी महिलाओं ने अर्घ्यदान किया। देवलास सहित विभिन्न मंदिर स्थित पोखरे में हजारों की संख्या में जुटी महिलाओं ने भगवान सूर्य को विधि विधान से अर्घ्य दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed