फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Women are participating in every department: Shakuntala

देश के विकास के लिए महत्वपूर्ण है महिला सशक्तिकरण

Mon, 22 Mar 2021 11:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Women are participating in every department: Shakuntala
मऊ। प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर जिले की चारों तहसीलों में मिशन शक्ति का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सदर तहसील में प्रधानमंत्री का लाइव प्रसारण देखा गया। सदर तहसील में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री तथा निदेशक उपभोक्ता सखी संघ शकुंतला चौहान रहीं। मिशन शक्ति के तहत विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान शकुंतला चौहान ने कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में कम नहीं हैं। हर क्षेत्र में अपना प्रतिभाग कर रहीं है। चाहे वह देश का सरहद हो या समाज की जिम्मेदारी। इसलिए आप अपने आप को कमजोर न समझें। महिला सशक्तीकरण का राष्ट्रीय उद्देश्य महिलाओं की प्रगति और उनमें आत्मविश्वास का संचार करना है। ग्रामीण भारत की भूमिका को ध्यान में रखते हुए सरकार ने महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के साथ पंचायती राज प्रणाली को सशक्त बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं।
विज्ञापन

विनीता पांडेय चाइल्ड मजिस्ट्रेट ने महिलाओं द्वारालगाए गए स्टाल पृथ्वीराज स्वयं सहायता समूह, नैना स्वयं सहायता समूह, गुरू स्वयं सहायता समूह, संत रविदास स्वयं सहायता समूहों का निरीक्षण किया। जिसमें महिलाओं ने अपने-अपने समूहों के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, समाज कल्याण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बाल विकास विभाग द्वारा गोद भराई का कार्यक्रम किया गया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा, तहसीलदार, अकांक्षा राय, जगदीश यादव, शिवदयाल कुशवाहा, राधेश्याम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिशन शक्ति की खबर का जोड़
मधुबन संवाददाता के अनुसार तहसील सभागार में सोमवार को तहसीलदार राहुल गुप्त की अध्यक्षता में मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा की जिला महामंत्री नूपुर अग्रवाल ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री राधेश्याम सिंह, बबलू ठठेरा, अरुण त्रिपाठी, ऊषा भारती, कौशल चौहान, विनोद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed