फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Woman's death, brother accused of murder by poisoning

Mau News: महिला की मौत, भाई ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप

Tue, 04 Jul 2023 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jul 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Woman's death, brother accused of murder by poisoning
सरायलंखसी थाना क्षेत्र के लारीगांव सरवा गांव में मंगलवार को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों का कहना था कि जहरीले पदार्थ के सेवन से महिला की मौत हुई है। वहीं घटना के संबंध में मृतका के भाई ने अपने जीजा पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। उधर घटना की सूचना मिलने पर सरायलंखसी पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने के साथ मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

तहरीर के अनुसार कोपागंज थाना क्षेत्र के चक भदसा मानोपुर निवासी बरकतुल्ला ने बताया कि उसकी बहन फरजाना खातून 37 की शादी सात वर्ष पूर्व सरायलखंसी थाना क्षेत्र के लारीगांव सरवा निवासी अलीहसन पुत्र अरशद से हुई थी। उसको तीन साल की लड़की है और वह चार माह की गर्भवती थी। आरोप लगाया कि शादी के कुछ दिन बाद दोनों में अनबन होने लगी और महिला ने भाई से शिकायत कर परिवार वालों पर मारने पीटने का आरोप लगाया था। जिसको लेकर कई बार समझौता हुआ। फिर मामला जस का तस हो गया। बताया कि मंगलवार को सुबह महिला की हालत खराब हो गई और ससुराल वाले उसे लेकर जिला अस्पताल आए जहां उसका इलाज चल रहा था। हालांकि महिला के ससुराल वाले मायके वालों को सूचना नहीं दिए। इसी बीच गांव का कोई व्यक्ति मायके वालों को फोनकर घटना से अवगत करवाया। सूचना मिलते ही मायके वालों के पहुंचते ही महिला के ससुराल वाले उसे मृत छोड़कर फरार हो गए। बताया कि जब वह पहुंचा तो उसके बहन की मुंह से झाग निकल रहा था। घटना के संबंध में पीड़ित ने अपने जीजा को आरोपित करते हुए तहरीर दी।
विज्ञापन


घटना संज्ञान में है, महिला की मौत किस वजह से हुई है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। घटना के संबंध में महिला के भाई ने तहरीर दी है, पुलिस हर बिंदु पर जांच करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविंद्र राय एसओ सरायलंखसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed