फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Woman's body found hanging from fan

Mau News: पंखे से लटकता मिला महिला का शव

Thu, 30 Mar 2023 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Mar 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging from fan
मुहम्मदबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के देवकली गांव में बुधवार की सुबह एक महिला का शव उसके कमरे में पंखे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। महिला अपने ससुराल से अलग मकान में रहती थी। घटना के समय महिला और उसके तीन बच्चे ही मौजूद थे। देवकली गांव निवासी अजय राजभर दुबई में नौकरी करता है। उसकी पत्नी पुष्पा 32 अपने तीन बच्चें के साथ घर पर रहती है। मंगलवार की देर शाम पुष्पा और उसके तीन बच्चें खाना खाने के बाद कमरे में सोने चले गए। बुधवार की सुबह पुष्पा का पुत्र आशीष और बेटी अंशुल अपनी मां के न जगने पर उसके कमरे में गए तो देखा कि उसकी मां का शव पंखे पर फंदे से लटक रहा है। बच्चों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंंचे और पुलिस को सूचना दी। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाल संजय त्रिपाठी घटनास्थल पर पहुंचे और शव को नीचे उतरावा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। महिला अपने ससुराल से पिछले चार वर्ष से अलग रहती थी। उसकी मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed