फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Woman's body found hanging under suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थिति में फंदे पर लटकता मिला महिला का शव

Tue, 29 Jun 2021 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging under suspicious circumstances
हलधरपुर थाना क्षेत्र के सम्मनपुर गांव में 26 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध हालात में फंदे पर मंगलवार की सुबह उसके कमरे में लटकता मिला। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। घटना के बाद मृतका के परिजनों ने तहरीर दी थी।
विज्ञापन

हलधरपुर थाना क्षेत्र के सम्मनपुरा निवासी पूजा देवी पत्नी रमेश यादव के ससुराल पक्ष के माने तो सोमवार की शाम रोजाना की भांति उसकी बहु भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई थी। मंगलवार की सुबह जब उसकी बहु समय पर नहीं उठी तो उन लोगों ने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की। जहां दरवाजा खोले जाने पर पाया कि पूजा का शव कमरे में पंखे के हुक पर लटकता मिला है। घटना के समय मृतका का पति रमेश अपने कार्य स्थल चेन्नई में था। महिला की मौत की सूचना मिलने पर एसओ हलधरपुर निहार नंदन मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। घटना के संबंध में एसओ ने बताया कि प्रथम मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed