फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Woman's body found hanging on a noose in suspicious condition

संदिग्ध हाल में फंदे पर लटकता मिला महिला का शव

Mon, 06 Jun 2022 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging on a noose in suspicious condition
घोसी कोतवाली क्षेत्र के पकड़ी बुजुर्ग में सोमवार की सुबह एक महिला का संदिग्ध परिस्थिति में फंदे पर लटकता शव मिला। घटना के समय परिजन घर के बाहर सोए हुए थे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। उधर मृतका के भाई ने बहन की हत्या का आरोप लगाते हुए घोसी कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर पर मृतका के पति सहित सात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

घोसी कोतवाली क्षेत्र के पकड़ी बुजुर्ग निवासी बृजेश यादव की 28 वर्षीय पत्नी नीलम का शव कटरेन में लगी पाइप में बनाए गए फंदे पर लटकता मिला। जानकारी के अनुसार नीलम परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रविवार की रात भोजन करने के बाद बाहर सो रही थी। सुबह में वह घर के अंदर सोने चली गयी। परिजन जब सुबह उठे तो नीलम को वहां न पाकर अंदर पहुंचे, जहां उन्हें घटना की जानकारी हुई। उधर सूचना पर पहुंचे घोसी कोतवाली प्रभारी अजय त्रिपाठी तथा निरीक्षक मनीष मणि त्रिपाठी ने घटना स्थल की जांच कर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतका नीलम का मायका दोहरीघाट थाना क्षेत्र के बड़की बारी सोनबरसा बेलौली में है। उसकी शादी 11 फरवरी 2022 को बृजेश यादव निवासी पकड़ी बुजुर्ग से हुई थी। घटना के संबंध में मृतका का भाई आशीष यादव ने अपनी बहन की दहेज को लेकर हत्या की आंशका को लेकर तहरीर दिया है। आशीष ने अपनी तहरीर में बताया कि शादी के बाद से ही नीलम के ससुराल वाले दहेज कम लाने का ताना आए दिन मारा करते थे। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी अजय त्रिपाठी ने बताया मौत का स्पष्ट कारण पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।मृतका के भाई ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। तहरीर मृतका के पति बृजेश यादव, ससुर शिवचंद्र, सास राजवती, भाई रमेश तथा दिनेश और बहन सरिता और संगीता के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed