{"_id":"6ab80dcb5a292c08f1fcee5b756a3cc6","slug":"woman-killed-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"गला रेतकर युवती की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गला रेतकर युवती की हत्या
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Fri, 11 Dec 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरायलखंसी थाना क्षेत्र की बुनकर कालोनी स्थित कब्रिस्तान के पीछे 22 वर्षीय युवती की गला रेती हुई लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। गुरुवार की सुबह उधर से गुजरने वालों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने खोजबीन करने के लिए डॉग स्क्वायड का भी सहारा लिया।
हालांकि शाम तक कोई सुराग नहीं लगा सका। युवती मोहल्ले की ही रहने वाली थी और उसका पति से तलाक हो चुका था। पुलिस अधीक्षक शिवप्रसाद उपाध्याय ने घटना स्थलों का निरीक्षण कर जल्द ही खुलासे का दावा किया।
कब्रिस्तान के पीछे झाड़ी में गुरुवार की सुबह एक 22 वर्षीय युवती की खून से सनी लाश मिली। युवती की शिनाख्त संजीदा खातून पुत्री मुहम्मद राशिद के रूप में हुई। मौके पर पहुंचकर परिवार के सदस्यों ने उसकी पहचान कर पुलिस को सूचना दी। संजीदा का तीन महीने पूर्व पति से तलाक हो गया था।
विज्ञापन
परिवार वालों का कहना है कि वह मंगलवार की रात से तलाक में मिले 65 हजार रुपये लेकर लापता हो गई थी। युवती का गला रेता हुआ था और खून उसके चेहरे पर सना हुआ था। लेकिन जहां शव पाया गया उस स्थान पर खून के दाग-धब्बे का न होने से आशंका जताई जा रही है कि युवती की हत्या कहीं और करके शव को कब्रिस्तान के पीछे फेंक दिया गया है।
युवती के कपड़े भी खुले थे। पुलिस का कहना है कि घटना से पर्दा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उठेगा। इस संबंध में युवती के पिता मुहम्मद राशिद नेसराय लखंसी थाने में अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मुकदमा पंजीकृत कराया है। पुलिस ने पिता से युवती का फोन नंबर लेकर उसकी कॉल डिटेल की पूरी जानकारी ले रही है। दावा है कि घटना का जल्द ही खुलासा किया जाएगा।