फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   woman hanged her daughter and then committed suicide herself due to family dispute in mau

UP News: खौफनाक वारदात... जेठानी से झगड़े के बाद महिला ने बेटी को फंदा लगाकर खुद भी दी जान

Thu, 11 Dec 2025 06:25 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 11 Dec 2025 06:25 PM IST
सार

Mau Crime News: मऊ जिले में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने पारिवारिक कलह से तंग आकर पहले तीन साल की बेटी को फंदा लगाया फिर खुद भी फंदे से लटककर जान दे दी। 

विज्ञापन
woman hanged her daughter and then committed suicide herself due to family dispute in mau
मृत महिला व बेटी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ जिले के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बबुआपुर गांव में पारिवारिक कलह से परेशान रेखा चौहान (24) ने बुधवार की शाम पहले बेटी रितिका (03) की फंदा लगाकर हत्या कर दी। फिर खुद भी आत्महत्या कर ली। भाई सचिन के अनुसार, पड़ोस के लोगों ने बताया कि घटना से एक घंटे पहले रेखा से उसकी जेठानी ने किसी बात पर लड़ाई और गालीगलौज की थी।

विज्ञापन


सचिन की तहरीर पर पुलिस ने बृहस्पतिवार की दोपहर दो बजे पति राकेश, जेठ अखिलेश चौहान, ससुर सुभाष चौहान, सास विमला देवी, देवर रितेश, देवरानी और जेठानी के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने, दहेज हत्या और दहेज उत्पीड़न में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; काशी में जापानियों ने बजाया ड्रम: परेश पाहूजा की गीतों पर थिरके युवा, सजी संगीत-संस्कृति की शाम; तस्वीरें 
विज्ञापन
विज्ञापन


हलधरपुर थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव निवासी रेखा चौहान की शादी 13 दिसंबर 2021 को बबुआपुर गांव निवासी राकेश चौहान से हुई थी। एक साल बाद दोनों से एक बेटी रितिका हुई।    

क्या बोले अधिकारी
दोनों शवों के गले पर फंदे के निशान हैं, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। भाई की तहरीर पर सात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। -इलामारन जी, एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed